इस कंटेस्टेंट से अफसाना खान ने मांगी KISS, घर में मचा बवाल
इस कंटेस्टेंट से अफसाना खान ने मांगी KISS, घर में मचा बवाल
Share:

देश के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में काफी कुछ देखने को मिल रहे है। टास्क के चलते लड़ाई हो या फिर प्रतियोगियों के बीच दोस्ती, प्यार तथा ड्रामा। इस सीजन में सबकुछ है। किन्तु एक प्रतियोगी जो सबसे अधिक सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं वो हैं अफसाना खान। अफसाना खान, बिग बॉस 15 की सबसे विवादित प्रतियोगी हैं। उनकी लड़ाई आधे घर से हो चुकी है तथा अब वह भूतनी बनी फिर रही हैं। 

वही इन दिनों अफसाना खान पर भूत सवार हो गया है। वह ऐसे दिखा रही हैं जैसे उनके सिर पर किसी भूत का साया है। एक ओर अफसाना का ये ड्रामा मजेदार लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर इरिटेटिंग भी है। बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अफसाना खान बैडरूम में गिरती पड़ती दिखाई दे रही हैं। उनका बर्ताव देखकर विशाल कोटियन और राजीव अदातिया हंस रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तत्पश्चात, वह गार्डन एरिया में जाकर करण कुंद्रा, जय भानुशाली एवं शमिता शेट्टी के बीच बैठती हैं। यहां अफसाना, शमिता को छेड़ती हैं तथा उन्हें गोद में उठाने का प्रयास करती हैं। थोड़ी देर पश्चात् अफसाना, शमिता को देखते हुए बोलती हैं कि उन्हें किस चाहिए। इसपर शमिता उन्हें मना कर देती हैं। अफसाना खान को बिग बॉस के घर में अपनी लड़ाईयों तथा बदतमीजी के लिए अधिक सुर्खियां बटोरने मिल रही है। उन्होंने कैप्टैन्सी टास्क के चलते राजीव अदातिया को बॉडी शेम किया था। अफसाना खान ने राजीव अदातिया की बॉडी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि वह टास्क करेंगे तो फिर वह एल्फाबेट जितनी जगह में भी फिट नहीं होंगे।

कोरोना की चपेट में आई टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री

शूटिंग के बीच बाल-बाल बचीं ये मशहूर अभिनेत्री, जरा सी गलती से जा सकती थी जान

बालकनी में खड़े होकर निया शर्मा ने दिए कातिलाना पोज, फैंस हुए मदहोश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -