'परदादा PM, चाचा राज्यपाल', शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस
'परदादा PM, चाचा राज्यपाल', शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao hydari) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1986 में हुआ था। उन्होंने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों की 'पद्मावत' (Padmavat) जैसी फिल्मों में अभिनय का जादू चला चुकी हैं। आइये अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर जानिए उनके परिवार के बारे में।।।

हिंदी फिल्म जगत में ऐसी कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जो कि शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उसी में से एक एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao hydari) भी हैं। उनका जन्म हैदराबाद के राजा महाराजा परिवार में हुआ था। वो 1869 से 1941 तक हैदराबाद (Hyderabad) के पीएम (Prime Minister) रहे अकबर हैदरी की परपोती हैं। इतना ही नहीं वो असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी भी हैं। इन सभी के अतिरिक्त अदिति राव हैदरी के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे तथा शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे। इतना ही नहीं वो आमिर खान (Amir khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की कजिन भी हैं।

अदिति ने आंध्र प्रदेश के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। उनके माता-पिता एहसान हैदरी एवं विद्या राव हैं। जब अभिनेत्री दो वर्ष की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उन्होंने सबसे अधिक समय अपनी मां के साथ गुजारा। अदिति एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 वर्ष की आयु में ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उनके बारे में एक बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो अपने माता-पिता दोनों का सरनेम लगाती हैं। वो भले ही अपनी मां की देख रेख में बड़ी हुई हैं मगर उनके पिता भी उनकी जिंदगी का एक हिस्सा हैं। 

आखिर क्यों रतन राजपूत ने छोड़ी इंडस्ट्री? अब बताया सच

'वो ड्रामा क्वीन है वो स्टेबल इंसान नहीं है...', पत्नी को लेकर बोले राजीव सेन

डेंगू के बाद इस हाल में नजर आए सलमान खान, सामने आया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -