अमित शाह प्रारंभ करेंगे, गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान
अमित शाह प्रारंभ करेंगे, गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान
Share:

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस जमकर प्रचार अभियान में लगे हैं। जहां दोनों दलों के स्टार प्रचारक व्यापक तौर पर सभाऐं कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं वहीं वे घर - घर जाकर, डोर टू डोर संपर्क करने में लगे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुजरात गौरव के तौर पर महासंपर्क अभियान का प्रारंभ किया गया। उन्होंने अपने अभियान का प्रारंभ, नारायणपुरा क्षेत्र के मंदिर में पूजन अर्चन कर किया। यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय भोजपुर सुपरस्टार दिल्ली, भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने गृहजिले राजकोट, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल महेसाणा, जीतू वाघाणी भावनगर में इस अभियान में भाग लेंगे। गौरतलब है कि, 12 नवंबर तक संचालित होने वाले अभियान में बड़े पैमाने पर केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

जो केंद्रीय मंत्री, इन क्षेत्रों में शामिल होंगे नरेंद्र सिंह तोमर, जीतेंद्र सिंह, हंसराज अहिर, श्रीमती निर्मला सीतारमण, अर्जन मेघवाल, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, वीके सिंह, थावरचंद्र गेहलोत आदि शामिल हैं। इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास से जुडे पर्चे और पार्टी के शीर्ष नेता सह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश भी लोगों को वितरित किये जायेंगे।

नोटबंदी पर मोदी को आज गुजरात में घेरेंगे मनमोहन सिंह

बीजेपी का गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू

भाजपा नहीं कर रही बीपीएफ नेताओं के साथ सहयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -