इंडियन नेवी की ताकत में हुआ इजाफा, GRSE ने आठवें LCU पोत की आपूर्ति की
इंडियन नेवी की ताकत में हुआ इजाफा, GRSE ने आठवें LCU पोत की आपूर्ति की
Share:

नई दिल्ली: रक्षा उत्पादन करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम GRSE ने इंडियन नेवी को आठवें एवं अंतिम लाइट क्राफ्ट यूटिलिटी (LCU) पोत की आपूर्ति कर दी है जिससे देश की रक्षा तैयारियों को और ताकत मिली है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। 
GRSE के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल (अवकाश प्राप्त) वीके सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभयचर (जल एवं थल पर चलने में सक्षम) पोत को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास तैनात किया जाएगा जो दक्षिण चीन सागर की तरफ जाने वाले अहम समुद्री रास्ते के पास है।

उन्होंने बताया कि इसे विशेष तौर पर सबसे ज्यादा दुर्गम तटीय इलाकों में सैन्य अभियान को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।  सक्सेना ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और इसकी वजह से लागू लॉकडाउन की चुनौतियों के बाद भी कोलकाता स्थित गार्डन रिच शिप बिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स (GRSE) ने सफलतापूर्वक आठ एलसीयू पोत निर्माण के कार्य के तहत अंतिम पोत की आपूर्ति इंडियन नेवी को कर दी है।

LCU पोत में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है और कंपनी ने 90 फीसद स्वदेशी पुर्जों से इसका निर्माण किया है। सक्सेना ने बताया है कि, '' यह पोत विश्वस्तरीय डिजाइन और श्रेणी के मामले में खास है। इसे इंडियन नेवी की विशेष जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। यह 15 नॉट की गति के साथ उथले तटीय इलाकों में बखूबी काम कर सकता है।

आज से UNSC का अस्थायी सदस्य बना भारत, आतंकवाद के खात्मे पर रहेगा फोकस

फोर्ड, महिंद्रा ने प्रस्तावित ऑटोमोटिव जेवी को स्क्रैप करने का किया एलान

अंशधारकों के खातों में ब्याज डाल रहा EPFO, 8.5 फीसद की दर से 6 करोड़ लोगों को मिलेंगे पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -