5 साल की इस लड़की के फैन हुए गोविंदा, ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
5 साल की इस लड़की के फैन हुए गोविंदा, ये वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
Share:

टेलीविज़न जगत के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स प्रशंसकों का पसंदीदा बना हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे अपने डांस से हर किसी को दीवाना कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए शो के नए एपिसोड में गोविंदा (Govinda) भी खास मेहमान के रूप में शामिल होने जा रहे हैं। जी टीवी ने शो का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है जिसमें क्यूट गर्ल अध्याश्री अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती नजर आ रही हैं। गोविंदा के मशहूर गानें पर 5 वर्षीय ये प्रतियोगी ऐसे ठुमके लगा रही हैं कि गोविंदा भी उनके मुरीद बन जाते हैं। 

वीडियो में प्रतियोगी अध्याश्री, गोविंदा की सुपरहिट फिल्म हीरो नंबर 1 के मशहूर गानें यूपी वाला ठुमका पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। वे फिल्म में जैसे गेटअप में गोविंदा थे उसी गेटअप में हैं तथा बहुत क्यूट भी लग रही हैं। उनका डांस देख दर्शक पागल होते दिखाई दे रहे है। लोग हूटिंग कर रहे हैं तथा जोर-जोर से सीटियां बजा रहे हैं। गोविंदा का भी उत्साह देखने लायक है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

वही इस प्रतियोगी का डांस देखकर गोविंदा बोलते हैं- अध्याश्री, तुम अगर बड़ी होती तो ना जाने क्या करती। मैं ऐसा डांस नहीं कर पाया जैसा आप इस पर कर रही हैं। क्या बात है। अध्याश्री भी गोविंदा को शुक्रिया बोलती दिखाई दे रही हैं। गोविंदा भी अध्याश्री संग डांस करने से स्वयं को रोक नहीं पाए तथा स्टेज पर आकर उनके संग डांस करते दिखाई दिए। वही शो का ये प्रोमो देख फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है तथा सभी को इस एपिसोड का इंतजार है।

टीवी की सीधी-साधी बहू ने लगाई पूल में आग, देखकर फ़टी रह गई फैंस की आँखे

VIDEO! साउथ की इस अदाकारा संग फ्लर्ट कर रहे थे कपिल, बीच में आए गए अजय देवगन और...

कैमरे के सामने कुछ ऐसी हालत में आ गई निया शर्मा, देखकर बढ़ी फैंस के दिल की धड़कनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -