सरकार का बड़ा ऐलान, माता कौशल्या, लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव के नाम पर होंगे अवार्ड
सरकार का बड़ा ऐलान, माता कौशल्या, लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव के नाम पर होंगे अवार्ड
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर 3 नए पुरस्कार आरम्भ हो रहे हैं। लोक संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वालों को यह पुरस्कार प्राप्त होगा। सीएम भूपेश बघेल ने दशहरे पर इन पुरस्कारों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि लोक संस्कृति के साधकों की साधना से नए कलाकारों को प्रेरित करने प्रदेश सरकार ने राज्योत्सव पर 3 नए पुरस्कार देने का फैसला लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने राज्यवासियों को अधर्म, अन्याय व ‘विजयादशमी’ पर्व की हार्दिक बधाई दी है।

सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार- लोकगीत, खुमान साव पुरस्कार- लोक संगीत एवं माता कौशल्या सम्मान- श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को दिया जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर कई विभूतियों के नाम पर 35 सम्मान प्रदान किए जाते हैं, जिसमें समाजसेवा, कला, साहित्य, खेल, कृषि, उद्योग, सिनेमा, पत्रकारिता, प्रशासन आदि क्षेत्र के पुरस्कार सम्मिलित हैं।

प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर के नाम पर पुरस्कार:-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 अक्टूबर को भी 2 पुरस्कारों का ऐलान किया था। ये पुरस्कार पर्यावरणविद अनुपम मिश्र एवं रंगकर्मी हबीब तनवीर की स्मृति में दिए जाएंगे। वॉटर रिचार्जिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति एवं संस्था को अनुपम मिश्र पुरस्कार औक छत्तीसगढ़ में थिएटर के लिए लोकप्रिय रंगकर्मी हबीब तनवीर के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस 1 नवंबर को विशाल आयोजन के साथ यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

अमेरिका: 4 दिन पहले अगवा हुए थे भारतीय मूल के परिवार के 4 सदस्य, अब मिली लाशे

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

कॉकटेल पार्टी में हुआ 'खूनी खेल', देखकर सिहर उठा हर कोई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -