इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश के कई प्रदेशों के मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में इस बार मॉनसून में भी शुष्क मौसम बना रहा। हालांकि मॉनसून के आखिरी दिनों में अच्छी खासी वर्षा दर्ज की गई। लगभग एक सप्ताह के शुष्क मौसम के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आज कई प्रदेशों में वर्षा का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में लगभग 115.6 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

वही बात यदि यूपी की करें तो मॉनसून के पहले 3 महीनों के चलते मौसम तकरीबन शुष्क बना रहा तथा सितंबर में राज्य के कई भागों में वर्षा हुई। तीसरे और चौथे सप्ताह के चलते अच्छी वर्षा ने बारिश की कमी को बहुत हद तक कम कर दिया। हालांकि, सब समाप्त नहीं हुआ है तथा यूपी में एक बार फिर 6 से 8 अक्टूबर तक भारी वर्षा जारी रहेगी। स्काईमेट के अनुसार, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा बस्ती में भारी वर्षा होगी।

उत्तराखंड की बात करें तो 6 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के कई भागों में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी, खासकर उत्तराखंड के मध्य और पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिससे भूस्खलन हो सकता है। लोगों को कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड एवं उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी स्थलों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। खराब मौसम पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के लिए भी भयंकर साबित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी है।

4 हाथ-4 पैर-4 कान... MP में जन्मा 'ब्रह्मा का अवतार', देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

'धर्म के खिलाफ नहीं द्रमुक, राजनीतिक लाभ के लिए विरोधियों ने किया दुष्प्रचार': एमके स्टालिन

मांडू में आयोजित होगा भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -