अगस्त 2022 तक चालू होगा गोवा का नया हवाई अड्डा
अगस्त 2022 तक चालू होगा गोवा का नया हवाई अड्डा
Share:

पणजी: गोवा के आगामी मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पहला चरण अगस्त 2022 तक चालू होने के बारे में कहा जा रहा है। जी दरअसल मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने चल रहे मानसून सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हवाईअड्डा परियोजना का 34.24 प्रतिशत काम जून 2021 तक पूरा कर लिया गया है।'

जी दरअसल प्रमोद सावंत ने भाजपा विधायक नीलकंठ हलारंकर के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि, “पेरनेम तालुका के मोपा में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास प्रगति पर है और पहले चरण के अगस्त 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है।” इसी के साथ आगे प्रमोद सावंत ने यह भी कहा कि, “30 जून 2021 तक हासिल की गई भौतिक प्रगति 34.24 प्रतिशत है।”

इसी बीच एक अन्य भाजपा विधायक अतानासियो मोनसेरेट के एक अन्य प्रश्न के लिए, प्रमोद सावंत ने अपने लिखित उत्तर में कहा, 'अदालतों और महामारी द्वारा संयम’ के कारण हवाई अड्डे की परियोजना में समय और लागत में वृद्धि हुई है।' इसी के साथ आगे प्रमोद सावंत ने यह भी कहा कि, 'परियोजना की शुरूआती अनुमानित लागत 1,900 करोड़ रुपए है और इसे संशोधित कर 2,615 करोड़ रुपए कर दिया गया है।'

बिग बॉस 15 में नजर आ सकती है तारक मेहता।।। शो की ये मशहूर एक्ट्रेस, ख़ुशी से झूमे फैंस

'कंडोम' की मदद से Tokyo Olympics में जीता मेडल, ऑस्ट्रेलिया की जेसिका फॉक्स का वीडियो वायरल

बिग बॉस में टूटा था रश्मि देसाई का दिल, अब एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -