गोवा: विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है भाजपा, पार्टी का नेतृत्व करेंगे CM प्रमोद सावंत
गोवा: विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है भाजपा, पार्टी का नेतृत्व करेंगे CM प्रमोद सावंत
Share:

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ कुछ समूहों द्वारा आवाज उठाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस बारे मे एक सूत्र ने कहा कि, 'इस मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा की गई यह निर्णय लिया गया कि सावंत विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।' इसी के साथ एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, 'गोवा में सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है उनके नेतृत्व में सत्ता में वापसी करेगी।'

हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'गोवा चुनाव मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई केंद्रीय नेतृत्व को उनके नेतृत्व में सत्ता में वापसी का भरोसा है उन्होंने राज्य इकाई से विशेष योजना तैयार करने को कहा है।' इसी के साथ पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ना इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आपको बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला है.

इस बारे में एक अन्य नेता का कहना है कि, ''आपने देखा कि असम में क्या हुआ था। चुनाव मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन परिणाम के बाद पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया।'' वहीँ पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि, 'मुख्यमंत्री कौन होगा यह एक निर्णय है जो केंद्रीय नेतृत्व संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाता है यह इस समय चर्चा का मुद्दा नहीं है।' इसी के साथ भगवा पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता का कहना है कि, 'पार्टी हाल ही में सावंत स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बीच कोविड -19 प्रबंधन को लेकर चल रही खींचतान से चिंतित है।'

दीया मिर्जा को याद आए पुराने दिन, शेयर की ये शानदार तस्वीरें

एक युवक को लगा करंट, बचाने गए 6 लोगों की मौत

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए फैंस को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -