एक युवक को लगा करंट, बचाने गए  6 लोगों की मौत
एक युवक को लगा करंट, बचाने गए 6 लोगों की मौत
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज यानी रविवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जी दरअसल प्रदेश के छतरपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे को बिजावर इलाके के महुआ झाला गांव का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी खोदने रह थे। जी दरअसल इस दौरान करंट की चपेट में आने से सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस पूरे हादसे के बारे में बिजावर एसडीपीओ सीताराम अवस्या का कहना है कि, ''परिवार के 6 लोगों शौचालय के टैंक का कुछ काम कर रहे थे, इस दौरान करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।'' मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग टैंक से पानी निकालने के लिए लाइट लगा रहे थे। इसी बीच पानी निकालते समय एक व्यक्ति को करंट लगा और उसे बचाने की कोशिश में एक-एक करके छह लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ''छतरपुर में अहिरवार समुदाय के 6 लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।' आपको बता दें कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण, शंकर, मिलन, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री योगी ने जारी की यूपी जनसंख्या नीति, बोले- अधिक आबादी से बढ़ती है गरीबी...

कलयुगी माँ! 10 दिन की बच्ची को मां ने ईंटो से दबाया, फिर भी जिन्दा बच निकली नवजात

झारखंड में आज है सम्पूर्ण लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -