रामलीला के मंच पर लड़कियों ने किया अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
रामलीला के मंच पर लड़कियों ने किया अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share:

औरैया: उत्तर प्रदेश के के औरैया जिले के अरवा कटरा में रामलीला का आयोजन हो रहा है। लेकिन यहां पर रामलीला के मंचन के पश्चात् कुछ और ही दृश्य दिखाई दिया यहाँ रामलीला के मंचन के बाद डांस कराया जा रहा है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। इसमें दो डांसर 'आंख से छलका आंसू...' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। रामलीला के मंच पर फूहड़ और अश्लील नृत्य करने के आरोप में रामलीला कमेटी के खिलाफ एरवाकटरा थाने मे शिकायत दर्ज की गई है। 

वही अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रामलीला समिति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। CO बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रामलीला कमेटी द्वारा एरवा बाजार में प्रत्येक वर्ष रामलीला कराई जाती है। तत्पश्चात, नृत्य कराया जाता है। रामलीला के मंच पर अश्लील डांस करा कर उन्होंने प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन किया है। इसके चलते रामलीला कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

वही उपनिरीक्षक श्यामबाबू दुवे ने 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलने वाली रामलीला समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवारी के विरुद्ध उपजिलाधिकारी बिधूना द्वारा दी गई शर्तो का उल्लंघन करके मंच पर महिला डांसरों द्वारा अश्लील नृत्य कराने का मामला पंजीकृत कराया है।

हॉकी में भी भारत का दबदबा, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में महिला टीम ने जापान को 4-0 से रौंदा

सरदारपुरा से सीएम अशोक गहलोत ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे रहे मौजूद

MP में आज से शुरू मतदान, ये लोग डाल सकेंगे वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -