MP में आज से शुरू मतदान, ये लोग डाल सकेंगे वोट
MP में आज से शुरू मतदान, ये लोग डाल सकेंगे वोट
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में मतदान की दिनांक जैसे-जैसे समीप आ रही है, पार्टियों के चुनाव प्रचार में भी तेज बढ़ने लगी है। राजनीतिक गरमी मध्य प्रदेश की जमीन पर भी नजर आ रही है। कांग्रेस-भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेता भी निरंतर रैली कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जा रही है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। 

वही मध्य प्रदेश चुनाव की ड्यूटी में लगे मध्य प्रदेश के कर्मचारी आज से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। इन कर्मचारियों का मतदान 3 दिन चलेगा। 6-7-8 नवंबर को चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारी मतदान करेंगे। ट्रेनिंग के साथ उनका मतदान करवाया जाएगा। सख्त सुरक्षा के बीच पोस्टल बैलेट सभी विधानसभाओं में भेजे गए हैं।

वही दूसरी तरफ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह मालवा निमाड़ में रैली करेंगे। प्रियंका गांधी धार की आदिवासी बाहुल्य सीट कुक्षी में जनसभा करेंगी। प्रियंका गांधी इंदौर विधानसभा 5 से प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के नामांकन में भी सम्मिलित होंगे। इस के चलते PCC चीफ कमलनाथ भी उपस्थित रहेंगे। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोला है। सिंधिया से जब पूछा गया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है तो जवाब में उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। यह कांग्रेस का घमंड बोल रहा है। यह 17 नवंबर को टूट जाएगा।

3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी, केदारनाथ में श्रद्धालुओं को चाय पिलाते आए नज़र, Video

'मुखबिरी की सजा मौत..', 10 महीनों में नक्सलियों ने 27 ग्रामीणों को मार डाला, क्या छत्तीसगढ़ में 'नागरिक सुरक्षा' चुनावी मुद्दा नहीं ?

गुरुद्वारों पर विवादित टिप्पणी करने वाले नेता संदीप दायमा को भाजपा ने पार्टी से निकाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -