गुम है किसी के प्यार में: विराट ने गाया पाखी के लिए गाना, सई को लगेगी मिर्ची
गुम है किसी के प्यार में: विराट ने गाया पाखी के लिए गाना, सई को लगेगी मिर्ची
Share:

टीवी के बहुत ही मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है। शो में आने वाले कई ट्विस्ट के चलते शो काफी चर्चा में है। आप शो में विराट, पाखी और सई के बीच का लव ट्रायंगल देख रहे होंगे और यही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब इन सभी के बीच विराट ने पाखी उर्फ पत्रलेखा के लिए गाना गाया है जिसका वीडियो तेजी से सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे ही सई ये देखेगी वैसे ही भूचाल आ जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

जी दरअसल नील भट्ट ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में नील ऐश्वर्या शर्मा के साथ बैठे हैं और उनके लिए ही गाना गा रहे हैं। वैसे इसमें सई को कोई परेशानी नहीं होने वाली, क्योंकि ये सीन धारावाहिक का नहीं बल्कि असल जिंदगी का है। आप सभी को बता दें कि हाल ही में नील और ऐश्वर्या एक दोस्त के घर मिलने गए थे। यहीं पर नील ने अपनी लेडी लव के लिए 'कहना है' गाना गाया।

आप देख सकते हैं नील भट्ट ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस वीडियो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने दोस्तों के साथ बैठे मस्ती कर रहे हैं। वहीँ इस दौरान नील गाना गा रहे हैं और ऐश्वर्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नील ने कैप्शन में लिखा, 'मैं प्रोफेशनल सिंगर नहीं हूं बस सबके साथ फ्लो में चला गया।' आप सभी को बता दें कि ऐश्वर्या और नील असल जिंदगी में एक दूजे के हो चुके हैं और जल्द शादी करने वाले हैं।

रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर, शहीर शेख ने शेयर की तस्वीर

तमिलनाडु में लॉकडाउन में मिली छूट, पूजा स्थल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित ओपन होंगी ये सेवाएं

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ यह मशहूर अभिनेता, मंगवाई थी शराब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -