Spoiler Alert: सई को गिफ्तार करेगा विराट, सम्राट की हो जाएगी मौत
Spoiler Alert: सई को गिफ्तार करेगा विराट, सम्राट की हो जाएगी मौत
Share:

स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अब आने वाले दिनों में हंगामा होम वाला है। जी दरअसल शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों के लिए काफी ड्रामा दिखाया जाने वाला है। आप सभी ने अब तक देखा कि जब सईं मल्हार के घावों का इलाज करती है तो कैसे वो अस्पताल में हंगामा करता है। हालाँकि आने वाले एपिसोड में फैंस को एक बड़ा झटका लगनेवाला है क्योंकि विराट, सई को गिरफ्तार करेगा। जी दरअसल आने वाले एपिसोड में जब डॉ थोराट, मल्हार को एक और दवा देते हैं, तो उसकी मौत हो जाती है। वहीं दुर्भाग्य से वो इसका सारा दोष साईं पर डाल देता है, और इसलिए, विराट मल्हार की हत्या के मामले में सईं को गिरफ्तार कर लेता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

उसके बाद कहानी में एक और बड़ा और नया मोड़ आने वाला है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि विराट ने सईं को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार नहीं किया क्योंकि उन पर मल्हार की हत्या का आरोप है। जी दरअसल वो ऐसा करके असली अपराधी को रंगे हाथों पकड़ना चाहता है। वहीं आगे की कहानी में विराट डॉ थोराट को बेनकाब करने और सई को बचाने के लिए अपना अगला बड़ा खेल खेलने वाला है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है?

इसके अलावा शो में और भी एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जी दरअसल जल्द चव्हाण परिवार अपने प्यारे बेटे सम्राट सिंह चव्हाण को खो देंगे। जी हाँ और सम्राट का निधन पूरे परिवार के लिए दुखद होगा, और परिवार इस नुकसान का शोक मनाएगा। वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा सम्राट की शोकग्रस्त पत्नी होगी। इस दौरान सईं को उस समय बड़ा झटका लगेगा जब पत्रलेखा अपने पहले प्यार विराट को वापस पाने का इशारा करेगी!! सामने आने वाली रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही पत्रलेखा बहुत खतरनाक खलनायक बनने वाली है। जी हाँ, जल्द ही शो में देखा जाएगा कि पाखी और सम्राट जहां भी बाहर जाते हैं एक साथ अच्छा समय बिताते हैं। वहीं लौटने पर सम्राट विराट को बताता है कि वह और पत्रलेखा अब अच्छे दोस्त हैं।

इस दौरान विराट उसे खुश देखकर बहुत खुश हैं। वहीं दूसरी ओर, पत्रलेखा सम्राट को यहीं से पाखी बुलाने के लिए कहती है और जब वे अपने कमरे में जाते हैं तो पाखी अपना लैपटॉप खोलती है जहां उसे विराट और उसकी फोटो दिखाई देती है। इस दौरान पाखी सारी फोटोज डिलीट कर देती है।

ऐश्वर्या की फैन निकली ये टीवी एक्ट्रेस, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'फैन गर्ल मोमेंट हुआ'

सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना रिलीज, शहनाज को ट्रोल कर रहे लोग

श्वेता तिवारी ने रचाई तीसरी शादी! तस्वीरें देख फैंस हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -