सई के दरवाजे विराट को सोता देख भड़केगी पाखी, मचेगा धमाल
सई के दरवाजे विराट को सोता देख भड़केगी पाखी, मचेगा धमाल
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाता है कि विराट सई की जो साड़ी ओढ़कर सोया था, उसके टुकड़े नजर आएँगे। वह सोच में पड़ जाएगा कि ये किसने किया। सई फटी साड़ी देखकर हैरान होती है। पत्रलेखा घर के लोगों के साथ विराट को चौकीदार बोलती है। खाने की टेबल पर दोनों का फिर से लड़ाई होती है। विराट सवि के लिए ट्रैकर बैंड मंगाता है तथा घर की सिक्योरिटी बढ़ा देता है। वह घर पर सबको बताता है कि सई की जान को खतरा है उनके परिवार को भी नुकसान पहुंच सकता है। सई को अस्पताल छोड़ते समय विराट को रास्ते में झपकी लग जाती है तथा ऐक्सीडेंट होने से बचता है।

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट सई की हिफाजत के लिए दरवाजे पर सोया होगा। पाखी उसे वहां देखेगी तो चिढ़ में साड़ी काट देगी। विराट साड़ी फटी देखकर डर जाएगा तथा सोचेगा कि सई गुस्सा करेगी। वह साड़ी टांगकर वहां से चला जाएगा। वह नाश्ते की टेबल पर बैठेगा तो पाखी सबके सामने बोलेगी कि वह सई के दरवाजे पर बैठकर चौकीदारी करके आया है। घरवाले यह सुनकर हैरान हो जाएंगे। विराट पाखी पर गुस्सा करेगा। फिर ट्रैकर बैंड आएगा। विराट घरवालों को बताएगा कि ये ट्रैकर बैंड सवि के लिए है तथा अजय काम्बले नाम का गुंडा सई, सवि या उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।

विराट सवि को ट्रैकर बैंड देता है। उसको विद्यालय छोड़ने जाता है फिर सई को अस्पताल छोड़ने की जिद करता है। सई उसके साथ जाती है। रास्ते में गाड़ी चलाते समय विराट को झपकी लगती है तथा कुछ विद्यालय के बच्चे उसकी गाड़ी के आगे होते हैं। सई स्टीयरिंग संभालती है तथा विराट पर गुस्सा करती है। इस पर विराट बताता है कि वह रातभर सो नहीं पाया क्योंकि उसके दरवाजे पर बैठा था। सई यह सुनकर हैरान रह जाती है। फिर पूछती है कि क्या साड़ी विराट ने ही फाड़ी है। इस पर विराट जवाब देता है कि उसे स्वयं नहीं पता कि साड़ी कैसे फट गई। सई विराट से बोलती है कि वह अपना ध्यान रख सकती है। उसके साथ कुछ दिन की ही मेहमान है इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी तरफ पत्रलेखा को चक्कर आ जाता है। अश्विनी उसे संभालती है। इस पर पाखी रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाती है कि विराट कैसे हमेशा सई के आगे-पीछे घूमता रहता है। एक बीवी होकर वह यह सब सहन नहीं कर पा रही। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि विराट की जेब में पाखी को सई का झुमका मिलेगा। वह इस पर बवाल करेगी। 

आखिर क्यों 'बिग बॉस' की पार्टी में नहीं दिखी टीना दत्ता? खुद किया खुलासा

कंगना रनौत के शो में नजर आएंगी उर्फी जावेद! एक्ट्रेस ने खुद दी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत के शो में होगी बिग बॉस के इस हैंडसम हंक की एंट्री, मचेगा धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -