'बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए', MP में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
'बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए', MP में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Share:

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मैंने कई सभाओं को संबोधित किया है। मुझे याद है जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला था तब कई राजनीतिक विश्लेषकों ने मान लिया था कि मध्य प्रदेश में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। किन्तु जब भी मध्य प्रदेश के लोगों से मिलना होता था तो लोग कहते थे बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सच में आप लोगों ने करिश्मा कर दिखाया है।

मैं मध्य प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की झोली भर दी। अब फिर से लोकसभा का चुनाव आ गया है। मेरा मानना है कि बार-बार चुनाव का होना बंद होना चाहिए। एक देश-एक चुनाव होना चाहिए। लोकसभा के साथ विधानसभा, नगर पंचायत, पालिका, सभी का चुनाव एक साथ कराना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सब जानते हैं कि मैं भी किसान हूं। पहले लोगों के पास मालिकाना हक नहीं था। अब उन्हें अपना हक मिला है। निर्धनों को हर मुसीबत से बचाना यहीं है मोदी की गारंटी। भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आप सभी का सपोर्ट चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पर 10 वर्षों में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। सत्ता में रहते हुए मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुत ऐसे आबादी थी, जिसके पास जमीन था, किन्तु अधिकार नहीं था, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकार दिलाया है। मैं पूरे देश को आश्वत करना चाहता हूं कि आपकी देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है। अब आतंकवादी वारदात भारत में नहीं होती।

रामनवमी को हिन्दुओं पर हमले का प्लान, कश्मीर को अलग करने की साजिश..! हिज्बुल के गिरफ्तार आतंकियों ने उगले राज़

लालू यादव के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, 29 साल पुराना है मामला

अयोध्या मामले में बाबरी के पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी को मस्जिद के अंदर लोगों ने पीटा, जानिए क्या है मामला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -