5 और राफेल, फ्रांस ने भारत को सौंपा फाइटर जेट्स का दूसरा जत्था
5 और राफेल, फ्रांस ने भारत को सौंपा फाइटर जेट्स का दूसरा जत्था
Share:

नई दिल्‍ली: फ्रांस ने भारत को 5 राफेल फाइटर जेट्स के दूसरे बैच को सौंप दिया है। यह जेट्स अभी फ्रांस में हैं और अक्टूबर में यह भारत पहुंचेंगे। इन विमानों को पश्चिम बंगाल में स्थित कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा, जो चीन से लगती पूर्वी बॉर्डर की निगरानी करेंगे।

भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने जानकारी देते हुए बताया है कि राफेल फाइटर जेट्स का दूसरा बैच भारत के हवाले कर दिया गया है। ये विमान फिलहाल फ्रांस में हैं। अब यह निर्धारित करना है कि इंडियन एयरफोर्स कब विमान को भारत लाएगी। उन्‍होंने कहा है कि, "भारतीय वायु सेना के पायलट उत्कृष्ट हैं।" भारत और चीन के बीच गतिरोध बढ़ने की वजह से भारत के लिए राफेल की दूसरी बैच का मिलना बेहद ही आवश्यक है, क्‍योंकि यह विमान कम तापमान पर भी आसानी से उड़ान भरने में समर्थ हैं।

भारत में आने वाले 5 राफेल फाइटर जेट्स का पहला बैच 250 घंटे से ज्यादा उड़ान और फील्ड फायरिंग परीक्षणों से गुजर चुका है। इन जेट्स को अंबाला में 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड में शामिल किया गया है।  चीन के चेंगदू J-20 और पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट की तुलना भारत के राफेल फाइटर जेट्स से की गई, किन्तु ये दोनों प्लेन राफेल से बहुत पीछे हैं। चीनी J-20 विमान एक रोल स्टील्थ फाइटर है। इसलिए राफेल फाइटर जेट्स का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

2020 से बदल जाएंगे चेक से भुगतान करने के नियम, जानिए क्या होगा नया

ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर ने धोनी को पछाड़ा, बनाया के शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड

DFS के 'डिजिटल अपनाएं' अभियान से करोड़ों लोगों ने अपनाई डिजिटल भुगतान प्रणाली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -