मुंबई: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर दर्ज हुई चौथी FIR, जानिए क्या है आरोप?
मुंबई: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर दर्ज हुई चौथी FIR, जानिए क्या है आरोप?
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह एक बार फिर से मुसीबत में फंस गए हैं। जी दरअसल उन पर हर दिन शिकंजा कसता चला जा रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत ठाणे में परमबीर सिंह पर चौथी FIR दर्ज की गई है। जी हाँ, सामने आने वाली खबरों के मुताबिक वसूली, धमकी समेत कई धाराओं में परमवीर सिंह समेत 28 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है इस FIR में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा, DCP दीपक देवराज , NT कदम और राजकुमार कोथमिरे समेत 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जी दरअसल अकबर पठान पराग मनेरे के बाद अब DCP दीपक देवराज का पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ चौथी FIR बुकी केतन तन्ना और सोनू जालान की शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें यह आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने गैंगस्टर रवी के साथ मिलकर फर्जी केस बनाया था। वहीँ इसके बाद कार्रवाई न करने और नाम आरोपियों की लिस्ट से हटवाने के लिए केतन तन्ना से 1 करोड़ 25 लाख, सोनू जालान से 3 करोड़ 45 लाख रुपये और किरण माला से 1 करोड़ 50 लाख रुपये वसूले गए थे।

जी दरअसल इस मामले में रियाज भाटी का बयान भी दायर हुआ था। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय पुनमिया ने परमबीर सिंह के जरिए आरोपियों की लिस्ट से ना हटवाने का वादा कर उससे डेढ़ करोड़ रुपये वसूले थे। वहीँ दूसरी तरफ रियाज भाटी ने दावा किया कि संजय पुमनिया ने उसके सामने ही परमबीर सिंह से फोन पर बातचीत की थी। आपको हम यह भी बता दें कि इसी महीने परमबीर सिंह पर तीसरी FIR भी दर्ज की गई थी। अब उन पर चौथी FIR दर्ज हुई है।

लोगों की लापरवाही बढ़ा रही है खतरा, 24 घंटों में ठीक होने से अधिक संक्रमित मामले आए सामने

राजस्थान में हुआ भयंकर सड़क हादसा, कार में सवार सभी लोगों की गई जान

तैमूर की बुआ ने शेयर की उनकी अनदेखी तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -