पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सरकार पर साधा निशाना
Share:

जबलपुर/ब्यूरो। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक बार फिर सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया कि महाकौशल वेयर हॉउस के साथ अन्याय हो रहा है। पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में लिखा- धान के गोदाम का किराया आधा करना कहीं से भी ठीक नही हैं। राज्य सरकार ने वेयर हाउस का किराया घटाकर संचालकों के सामने बड़ी मुसीबत रख दी है।

विश्नोई ने राज्य सरकार को बताया है कि महाकौशल अंचल में सबसे अधिक धान की पैदावार होती है। इसी धान को वेयर हाउस में रखा जाता है। उन्होंने सीएम से मांग की है कि गोदाम संचालकों के ऊपर हो रहे अन्याय को रोकते हुए घटाए गए वेयर हाउस किराए को फिर से बढ़ाया जाए।

उन्होंने लिखा है कि पहले वेयर हाउस में 83 रुपए क्विंटल धान का किराया होता था जो कि अब घटाकर 40 क्विंटल कर दिया गया है। वेयर हाउस के किराया घटाने से संचालकों के रेट एनपीए हो जाने का अंदेशा है। इसके कारण वेयर हाउस संचालक परेशान होने की स्थिति में आ गए हैं।

इस कारण भी आता है हार्ट अटैक, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान वरना...

'हमें अब रुपया चाहिए, हमारे पास ख़त्म हो रहा..', सावधान रैली में लोगों से बोले ओपी राजभर

पार हुई क्रूरता की हदें! छात्र को घसीट-घसीटकर शिक्षक ने मारे लात घूंसे, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -