पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया बड़ा आव्हान
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया बड़ा आव्हान
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसके चलते प्रमुख पार्टियां कई बड़े फैसले ले रही है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए के बड़ा आव्हान करते हुए कहा है कि अपने-अपने घरों और वाहनों पर कांग्रेस पार्टी की पहचान, तिरंगा लगाए। इस मैसेज को तुरंत ही सभी के पास सोशल मीडिया के जरिये पंहुचा दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के आव्हान के बाद कांग्रेस पार्टी के कई और नेताओ ने उसनका समर्थन करते हुए सभी कांग्रेस समर्थको से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा पार्टी संगठन का गौरव है, आन, बान और शान है इसलिए अपने घरों और वाहन पर तिरंगा लगा कर पार्टी का समर्थन अवश्य करे। इस तिरंगे झंडे के नेतृत्व में ही हमारे देश को आजादी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तिरंगे झंडे का सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य है। 

कमलनाथ की इस अपील का समर्थन करते हुए कुछ कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि इस तिरंगे झंडे का एक अपना अलग इतिहास है जिसमे त्याग, समर्पण और संघर्ष शामिल है, इसलिए अपनी ऐतिहासिक धरोहर को संभालने का कर्त्तव्य भी हमारा ही है। तिरंगे को गर्व के अपने घरों, दफ्तरों और वाहनों पर लगाए और अपना कोंग्रेसी होने का खुलकर परिचय दे।

AC में ब्लास्ट होने से फैमिली कोर्ट में लगी आग

सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज का निधन, अयोध्या मंदिर के लिए दान किए थे 1 करोड़

पत्नी के फेसबुक फ्रेंड ने धमकाया तो पति ने मांगा तलाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -