कांकेर : शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, कई गंभीर
कांकेर : शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, कई गंभीर
Share:

कांकेर : शहर के समीप भानुप्रतापपुर में गुरुवार रात एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 24 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष बीमारों को हाटकर्रा और कोरर के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 

राजधानी में ध्वनि प्रदूषण फ़ैलाने वालो की अब खैर नहीं, शुरू हुई हेल्पलाइन

कई लोग हुए बीमार 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजरें बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर विकासखंड के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम तूएगुहान में शोभसिंह के यहां गुरुवार को शादी समारोह था। शादी के भोज में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से करीब 400 से लोग पहुंचे थे। समारोह में पहुंचे लोगों ने भोजन किया और कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। देखते-देखते मरीजों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर गई। 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

बड़ी संख्या में बीमार हुए लोग 

जानकारी के अनुसार सभी पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 24 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है। जैसे ही इतनी बड़ी तादाद में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चिकित्सकों का एक दल गांव पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाकर बाकी के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव: वोट देकर स्याही का निशान दिखाइए, इन चीज़ों पर भारी डिस्काउंट पाइए

Vodafone रिचार्ज प्लान पर उठाये 16,000 रु का फायदा, पढ़े डिटेल्स

रायपुर में बड़ा हादसा टला, ट्रांसफार्मर फटने से सड़क किनारे खड़ी बसों में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -