Cyclone Tauktae ने पकड़ी रफ़्तार, सामने आई तबाही की कुछ तस्वीरें
Cyclone Tauktae ने पकड़ी रफ़्तार, सामने आई तबाही की कुछ तस्वीरें
Share:

देश जब कोविड महामारी की भयावहता से लड़ रहे है, तब वर्ष 2021 के पहले चक्रवाती तूफान टाक्टे ने परेशानियां और भी बढ़ा रहा है। Cyclone Tauktae निरंतर खतरनाक हो रहा है। इसका प्रभाव 5 राज्यों, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र पर  नज़र आ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी जिसकी वजह से वर्षा हो सकती है। मुंबई में भारी वर्षा शुरू हो गई है। इस दौरान, गोवा सहित अन्य प्रभावित राज्यों से फोटो वीडियो देखने को मिल रही है। Cyclone Tauktae 18 मई को गुजरात तट से टकराएगा और जिसके उपरांत शांत हो जाएगा। 

केरल में भारी वर्षा और हवाओं के चलते घरों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को भारी हानि हुई है पर अब तक कोई बड़ी दुर्घटना सामने नहीं आई है। यहां दो लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। मुंबई में तूफान और भारी वर्षा का प्रभाव कोविड की लड़ाई पर भी पड़ा है। यहां निचले क्षेत्रों से कोरोना मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

तूफान का असर

- पीएम मोदी ने की निपटने की तैयारियों की समीक्षा, हालात पर नजर

- वायुसेना व एनडीआरएफ भी मुस्तैद, लोगों को सतर्क किया गया

- रेल सेवाओं और उड़ानों पर भी पड़ा असर

- केरल और तमिलनाडु में अचानक बाढ़ आने का अलर्ट जारी

मौसम मंत्रालय के अनुसार, Cyclone Tauktae 17 मई तक 150 kmph से 160 kmph की विंड स्‍पीड के साथ 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' बन सकता है। रविवार को गोवा और महाराष्ट्र के तट पर 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने पर 25 लोगों को किया गिरफ्तार

मंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, 9 लोगों का जीवन लगा दांव पर

COVID-19 India: धीरे-धीरे कम हो रहा है कोरोना का कहर, 20% घटा पॉजिटिविटी रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -