मंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, 9 लोगों का जीवन लगा दांव पर
मंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, 9 लोगों का जीवन लगा दांव पर
Share:

कोरोना के अलावा देश से कई दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे है वही मंगलुरु पोर्ट पर एक नाव के पलटने से 1 शख्स की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गुमशुदा है। वहीं 2 व्यक्तियों को बचा लिया गया है। दरअसल शुक्रवार को न्यू मंगलुरु पोर्ट पर बंदरगाह से 17 किलोमीटर दूर स्थित सिंगल पॉइंट मूरिंग सुविधा में रखरखाव कार्य करने के लिए 9 व्यक्तियों को नाव में भेजा गया था। हालांकि शनिवार को नाव के पलटने से 1 की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 अन्य लापता है।

प्राप्त खबर के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब सभी सदस्य बंदरगाह पर वापस लौट रहे थे। इसी के चलते नाव समुद्र में फंस गई और पलट गई। चालक दल के एक सदस्य का शव उडुपी जिले के कौप समुद्र तट के पास मिला और दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया 6 व्यक्तियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं क्षतिग्रस्त नाव उडुपी जिले के पादुबिद्री के कटिपटना में मिली।

वही इससे पहले भी मंगलुरु में एक दुर्घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, मारे गए दो मछुआरे तमिलनाडु में कोलाछेल के थे। जबकि एक मछुआरा पश्चिम बंगाल का था। शवों को जिला वेनलॉक हॉस्पिटल में रखा गया। भारतीय तटरक्षक की तरफ से बचाए गए दो मछुआरों को सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। नौका पर सवार तमिलनाडु के छह मछुआरे तथा पश्चिम बंगाल के तीन मछुआरे अब भी लापता हैं। मछली पकड़ने वाली नौका ‘आईएफबी रबा’ में 14 मछुआरे सवार थे।

COVID-19 India: धीरे-धीरे कम हो रहा है कोरोना का कहर, 20% घटा पॉजिटिविटी रेट

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करेंगे दो कॉविड अस्पतालों का उद्घाटन

सोसायटी फॉर साइबराबाद सुरक्षा परिषद ने चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के लिए 30 ट्रकों का किया नेतृत्व

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -