राम-कृष्ण नगर में अचानक होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
राम-कृष्ण नगर में अचानक होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के राम कृष्ण नगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है। फायरिंग की घटना के बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर शंभु नाथ सिंह ने बताया कि "खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के अनुसार, दो व्यक्तियों को गोली लगी है। वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। मामले में आगे की तहकीकात की जा रही है।"

एक पुलिस अफसर ने बताया, इससे पहले अक्टूबर में बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 9 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटनाओं के पीछे दो मोटरसाइकिल सवार हमलावर जिम्मेदार हैं। इस बीच, बेगूसराय जिले में अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में एक व्यक्ति के मारे जाने तथा नौ अन्य के घायल होने के एक दिन पश्चात् बिहार पुलिस ने सात पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया था।

वही बिहार की एक दूसरी घटना में गया में एक लड़की की लाश वृक्ष पर लटकी हुई मिली जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना कोठी थाना इलाके के रोंघा गांव की है जहां अज्ञात लड़की का शव मिला है। शव प्राप्त होने की खबर पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल है।

टीपू सुल्तान की मूर्ति पर क्यों मचा है घमासान ? जानें कांग्रेस-भाजपा की अलग-अलग थ्योरी

बेटी से सुसाइड नोट लिखवाकर शख्स ने कर डाला क़त्ल, चौंकाने वाला है मामला

RBI ने कैंसिल किया इस बैंक का लाइसेंस, कहीं आपका भी अकाउंट इसमें तो नहीं !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -