लखनऊ: नियोजन संस्थान में जालसाज़ी का केस, 2 IAS समेत 11 अधिकारीयों पर मामला दर्ज
लखनऊ: नियोजन संस्थान में जालसाज़ी का केस, 2 IAS समेत 11 अधिकारीयों पर मामला दर्ज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नियोजन संस्थान में जालसाज़ी का नया मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर फर्जीवाडे के मामले में संस्थान के दो अफसरों समेत 11 अधिकारियों पर जालसाज़ी और दस्तावेज़ों में फेरफेरी का मामला दायर किया गया है। इस मामले में आरोपियों में एक आईएएस अधिकारी डॉ। सतवीर सिंह है, जो 31 दिसंबर 2020 को राज्य नियोजन संस्थान में जॉइंट डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं अन्य आरोपियों के बारे में बात करें तो साल 2012 बैच के IAS अधिकारी अंकित अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नाम शामिल है।

इस मामले में ADCP प्राची सिंह का कहना है महिला अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के आरोपों में पहले ही जाँच चल रही है। कहा जा रहा है उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला अधिकारी के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में उन्होंने यह भी बताया कि जब महिला अधिकारी ने कार्यस्थल में चल रही गड़बड़ियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, पर कोई करवाई नहीं हुई।

उसके बाद पीड़िता पर प्रताड़ना शुरू हो गई। इसके बाद उससे अभद्र भाषा में बात होने लगी। केवल यही नहीं बल्कि खिड़की से फेकने की धमकी दी गई, साथ ही गलत आरोपों में फ़साने की धमकी भी दी गई। उसके बाद महिला अधिकारी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में बीते 3 फरवरी को FIR दर्ज की गई है। आपको बता दे कि अंकित अग्रवाल वर्तमान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष है और ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजक है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने दो नेताओं को किया निलंबित, जानिए क्यों?

असम में बोले PM मोदी- 'हिंसा, भेदभाव को पीछे छोड़कर नॉर्थ ईस्ट विकास की राह बढ़ रहा है'

तमिलनाडु में मंदिर निर्माण के लिए इस भक्त ने की 20 करोड़ की जमीन दान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -