असम में बोले PM मोदी- 'हिंसा, भेदभाव को पीछे छोड़कर नॉर्थ ईस्ट विकास की राह बढ़ रहा है'
असम में बोले PM मोदी- 'हिंसा, भेदभाव को पीछे छोड़कर नॉर्थ ईस्ट विकास की राह बढ़ रहा है'
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो चुनावी राज्यों के दौरे पर हैं। जी दरअसल वह आज असम और बंगाल में रैलियां कर रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि PM मोदी मात्र 15 दिनों के अंदर दूसरी बार दोनों राज्यों के दौरे पर गए हैं। जी दरअसल आज वह इन राज्यों को सरकारी परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं। इसी के साथ ही बीजेपी के चुनावी मिशन को भी वह धार देने का काम करने वाले हैं। आज PM मोदी असम के सोनितपुर जिले के धेकियाजुली में 'असोम माला' कार्यक्रम को लॉन्च कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यह कार्यक्रम राज्य सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला है।

जी दरअसल बंगाल में पीएम मोदी हल्दिया में एक विशाल जनसभा का संबोधित करने वाले हैं। यहां पर कुल 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा होने के बारे में कहा गया है। कहा जा रहा है इसके बाद हल्दिया में पीएम मोदी बीपीसीएल की ओर से निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। सबसे पहले पीएम मोदी ने की असोम माला प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 'ये वही धरती है जहां पर लोगों ने विदेशी आक्रांताओं से युद्ध किया था। 1942 में इसी धरती पर असम के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए, तिरंगे के सम्मान के लिए अपना बलिदान दिया था। इन्हीं शहीदों का एक एक बूंद खून उनका साहस हमारे संकल्प को मजबूत करता है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'यूं तो कहा जाता है कि देश में सबसे पहले सूर्य पूर्वोत्तर में उगता है, लेकिन असम और पूर्वोत्तर को विकास के सुबह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिर ऐसा क्यों हुआ। हिंसा, अभाव, भेदभाव, तनाव, पक्षपात, संघर्ष इन सारी बातों को पीछे छोड़कर अब पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और असम इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है।' आगे पीएम मोदी ने कहा, 'ऐतिहासिक बोडो समझौते के बाद हाल ही में बोडोलैंड टेरीटोरियल के चुनावों ने यहां विकास और विश्वास का नया अध्याय लिख दिया है।'

तमिलनाडु में मंदिर निर्माण के लिए इस भक्त ने की 20 करोड़ की जमीन दान

MP में जल्द बैन होगी शराब, शिवराज सरकार शुरू करेगी अभियान

रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट के कार्य में आई रुकावट, ग्लेशियर टूटने से मची भारी तबाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -