'अंधाधुन' बनी दर्शकों की पसंद 'लुप्त' हुई 'लवयात्रि'
'अंधाधुन' बनी दर्शकों की पसंद 'लुप्त' हुई 'लवयात्रि'
Share:

आज यानि शुक्रवार को 3 फिल्म बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज हुई है। तीनों ने धमाकेदार ओपनिंग की है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था जो आज खत्म हो गया है। तो आइए आपको बताते हैं कैसी है ये तीनों फिल्में। यह तीनों फिल्म अलग-अलग जोनर पर आधारित है जिसमें फिल्म 'अंधाधुन' में उन्हें मर्डर मिस्ट्री,फिल्म 'लवरात्रि' में रोमांस और फिल्म 'लुप्त' में डर देखने को मिलेगा। तो जानिए आखिरी इनकी कहानी क्या है -

फिल्म -  अंधाधुन 
कलाकार - राधिका आप्टे,आयुष्मान खुराना, तब्बु।  
डायरेक्टर - श्रीराम राघवन 
जोनर - मर्डर मिस्ट्री 
रेटिंग - 3.5/5 

Video : तो इस तरह अनिल कपूर खुद को रखते हैं फिट

एक दिन आयुष्मान की मुलाकात राधिका आप्टे से हो जाती है। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगते हैं और एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं। इसी ​बीच फिल्म में तब्बू की एंट्री होती है। इसके बाद से फिल्म में ट्वीस्ट आता है। आयुष्मान  तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं इसी बीच तब्बू के घर में किसी का मर्डर हो जाता है। मर्डर के बाद क्या होता है इसके लिए मूवी देखना होगी। इस फिल्म में आयुष्मान अंधे और म्यूजिशियन दोनों रहते हैं। आपको बता दें श्रीराम राघवन इससे पहले फिल्म 'जॉनी गद्दार', 'बदलापुर' और फिल्म 'एक हसीना थी' डायरेक्ट कर चुके हैं।

फिल्म -  लवयात्री 
कलाकार - आयुष शर्मा, वारीना हुसैन 
डायरेक्टर - अभिराज मीनावाला 
जोनर - ड्रामा और रोमांस 
रेटिंग - 2.5/5

इस दिन होने वाला है Zero का ट्रेलर आउट

फिल्म 'लवयात्री' की कहानी रोमांस और ड्रामा से भरपूर है। आयुष (सुश्रुत) को डांस से बहुत प्यार होता है लेकिन घरवालों का उनपर कोई अच्छी सी जॉब करने का दबाव बना रहता है लेकिन आयुष वडोदरा में डांस एकेडमी खोलते हैं जहां बच्चो को गरबा सिखाते हैं। वहीं ​वरीना (मिशेल) इंग्लैंड में रहती है लेकिन वह भारत लौटना चाहती है इसके लिए वह पिता रोनित रॉय से जिद करती है ऐसे में वह मान जाते हैं और नवरात्रि के दिनों में वडोदरा में ही रूक जाते हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान आयुष और वरीना मिलते हैं और 9 दिन में उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। आयुष वरीना के प्यार में पागल हो जाता है। वरीना का प्यार जीतने के लिए वह हर काम करता है लेकिन आयुष को अपना प्यार मिलता है या नहीं इसके लिए आपको थियेटर जाना होगा।

फिल्म -  लुप्त 
कलाकार - जावेद जफरी 
डायरेक्टर - प्रभुराज 

जोनर - हॉरर 
रेटिंग -  3/5

बॉलीवुड में हॉरर मूवीज का ज्यादा कमाल नहीं कर पाती हैं। इस फिल्म में जावेद जफरी(हर्ष टंडन) एक सफल व्यवसायी रहता है। एक दिन वह अपने परिवार वालोंं के साथ घूमने जाते हैं। उसी बीच सड़क पर एक हादसा हो जाता है जिसे परिवार वाले देखकर आगे निकल जाते हैं। उस हादसे में एक व्यक्ति की कार बुरी तरह से शिकार होती है तो वह इनसे ​लिफ्ट मांगता है लेकिन जावेद जफरी और परिवार के लोग इस अपनी कार आगे बढ़ाकर शॉर्टकट  का रास्ता अपनाते हैं। अचानक से उनकी कार के सामने वही व्यक्ति आ कर खड़ा हो जाता है जिसे देखकर सभी लोग डर जाते हैं। इसके बाद क्या होता है वह इंसान कैसे अचानक से सामने आकर परिवार वालो को डराता है यह मूवी देखने पर पता चलेगा। 

बालीवुड अपडेट्स 

इंटिमेट सीन देने में माहिर ये एक्ट्रेस अपने ही हनीमून पर फंसी मुसीबत में

सोहा के जन्मदिन पर बेटी ने दिया सबसे अच्छा तोहफा

प्रियंका बनी टेक इन्वेस्टर, एप के ज़रिये सिखाएंगी सुरक्षित डेटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -