हर हर महादेव के नारों की गूंज के बीच रिलीज हुई OMG 2, अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल
हर हर महादेव के नारों की गूंज के बीच रिलीज हुई OMG 2, अक्षय कुमार ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बीते कुछ वक़्त से फिल्म ‘OMG 2’ को लेकर ख़बरों में हैं। इसे लेकर बहुत विवाद रहा था। मगर तमाम विवादों के बाद भी इसे रिलीज कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म के कुछ सीन बदलने के लिए भी कहे गए थे। इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया, जिसमें सिर्फ 18 की उम्र से ज्यादा के लोग ही इसे देख सकते हैं। इसके कारण इसकी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी अवश्य हो सकती है लेकिन इसे रिस्पांस शानदार मिल रहा है। इसे लेकर लोगों में बहुत क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी और अक्षय के अभिनय ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 5 में से 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी एवं अक्षय-पंकज त्रिपाठी के अभिनय को अमेजिंग बताया है। इसके स्क्रिनप्ले के साथ-साथ डायलॉग तक धांसू हैं। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम तक ने स्क्रीन पर कमाल का अभिनय है। इसकी स्टारकास्ट के अभिनय को बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है। थिएटर्स में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगे हैं।

वहीं बात यदि फिल्म पर लोगों की प्रतिक्रिया की करे तो एक ने लिखा, ‘सीटियों और तालियों की गूंज के बीच पर्दे पर उतरी फिल्म ‘OMG 2′ अक्षय कुमार की एंट्री पर दर्शकों ने लगाए हर हर महादेव के नारे।’ दूसरे ने लिखा, ‘भगवान शिव के दूत के रोल में बहुत अमेजिंग हैं। उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। वो काफी शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने OMG 2, टॉयलेट एक प्रेम कथा एवं पैडमैन जैसी फिल्में दी है। ताली बजनी चाहिए। इसे 4 स्टार मिलते हैं।’ अक्षय कुमार की OMG 2 की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से टक्कर है। दोनों ही फिल्मों को लेकर लोगों में क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। 

'गदर 2' में सनी देओल ने फिर मचाया धमाल, इन 2 सीन्स की हो रही खूब तारीफ

रिया कपूर ने शेयर किया 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का नया पोस्टर, देखकर झूमे फैंस

3 साल बाद रानी मुखर्जी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर दंग रह जाएंगे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -