फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर आउट , दिखा नील नीतिन का नया अवतार
फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर आउट , दिखा नील नीतिन का नया अवतार
Share:

बॉलीवुड के सुपर स्टार नील नितिन मुकेश एक बार फिर से पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। वह आखिरी फिल्म 'इश्करिया' में नज़र आए थे। यह फिल्म कब थियेटर में लग गई और कब हट गई पता भी नहीं चला। इससे पहले वह फिल्म 'इंदु सरकार' में दिखें थे जिसमें उन्होंने संजय गांधी का किरदार निभाया था। यह फिल्म रिलीज होेने से पहले काफी विवादों में रही। हाल ही में उनकी फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद 66 वर्षीय ये एक्टर खुद को कह रहा बच्चा

​फिल्म'दशहरा' के इस ट्रेलर में वह दामदार पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन काफी जबरदस्त देखने को मिलेगे। इस 2 मिनिट 45 सेकेंड के ट्रेलर में नील काफी जोरदार एक्शन करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म प्रोड्यूसर ने मीडिया से कहा कि यह 2018 की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक हो सकती है। इस फिल्म में एक्शन के साथ ही इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में सीरियस स्टोरी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि अपने एक्टिंग करियर में नील पहली बार पुलिस के किरदार में नज़र आएंगे। 

बॉलीवुड की इस हिट एक्ट्रेस को फातिमा सना शेख ने किया रिप्लेस

 

आपको बता दें इस फिल्म में नील के अलावा टीना देसाई और गोविंदा नामदेव भी लीड रोल में नज़र आएगी। इस फिल्म की कहानी सौरभ चौधरी ने लिखी है। इसका प्रोडक्शन रश प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 26 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। गौरतलब है कुछ दिन पहले ही नील के घर नन्हीं परी आई है। 

बॉलीवुड अपडेट्स

अक्षय कुमार के इस हैरतअंगेज़ कारनामे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

Navaratri 2018 : बॉलीवुड सितारों पर कुछ इस तरह चढ़ता है मां दुर्गा की भक्ति का रंग

अभिजीत ने ऐसा क्यो कहा 'मैंने​ शाहरूख को रॉकस्टार बनाया है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -