बॉलीवुड की इस हिट एक्ट्रेस को फातिमा सना शेख ने किया रिप्लेस
बॉलीवुड की इस हिट एक्ट्रेस को फातिमा सना शेख ने किया रिप्लेस
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी फातिमा सना शेख 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तां' मेें नज़र आने वाली हैं। फातिमा ने ​आमिर की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद से उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्मों के आॅफर मिलने लगे हैं। इतना ही नहीं अब वह एक्ट्रेसेस को रिप्लेस भी करने लगी हैं।

'भूल भुलैया' के बाद एक बार फिर हॉरर कॉमेडी में दिखेंगे अक्षय

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही धमाल कर चुकी फातिमा सना शेख सीनियर एक्टर तापसी पन्नू को रिप्लेस कर सकती है। जी हां, हाल ही में खबर आई है कि डायरेक्टर अनुराग बसु ने उन्हें फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। इस फिल्म के लिए अनुराग ने पहले तापसी पन्नू को अप्रोच किया था। लेकिन जिस डेट में अनुराग शूटिंग करना चाहते उसमें तापसी फ्री नहीं है ऐसे में तापसी की जगह अब फातिमा को साइन किया गया है। 

इस मशहूर कलाकार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दर्ज की FIR

आपको बता दें फातिमा के पास प्रोजेक्ट की भरमार है। वह जल्द ही फिल्म 'बदला', 'वुमनिया' और 'तड़का' में नज़र आने वाली हैं। फिलहाल वह फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तां'में नज़र आएगी। इसमें वह बहुत ही जोरदार लग रहीं है। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी। आपको बता दें वह अपने इंस्टा हैंडल पर हॉट फोटो भी शेयर करती रहती हैं। कई बार वह ट्रोल भी हो गई है।

बॉलीवुड अपडेट्स 

Navaratri 2018 : बॉलीवुड सितारों पर कुछ इस तरह चढ़ता है मां दुर्गा की भक्ति का रंग

बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा सकी यह फिल्म

तनुश्री दत्ता के सर्पोट में आया आर्टिस्ट असोसिएशन, कही बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -