राजाजी के बाग में दो दलों की कश्मकश!
राजाजी के बाग में दो दलों की कश्मकश!
Share:

अमेठी : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर है। यहां पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन में एक साथ हैं, अपने दमदार उम्मीदवारों के बल पर सीट जीतने का माद्दा रख रही है। अमेठी को कांग्रेस के लिए बेहतर और इसका गढ़ माना जाता है, मगर यहां पर राजपरिवार के कारण भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ रही है।

राजाजी की दो पत्नियां हैं और एक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं तो दूसरी भाजपा की ओर से चुनावी समर में हैं। दरअसल अमेठी को इसके राजपरिवार के लिए जाना जाता है। बीते वर्षों से इस राजपरिवार को लेकर चर्चाऐं की जा रही हैं। यहां राजा संजय सिंह की दो पत्नियां सियासी लड़ाई लड़ रही हैं।

उनकी दोनों ही रानियां विधानसभा चुनाव में हैं। जहां राजाजी की एक पत्नी अमिता सिंह को कांग्रेस के दल ने अपना प्रत्याशी बनाया और भारतीय जनता पार्टी ने गरिमा सिंह को मैदान में उतारा। अमेठी में सपा की ओर से मंत्री गायत्री प्रजापति मैदान में हैं लेकिन गायत्री प्रजापति पर आरोप लगने के बाद लगता है कि समाजवादी पार्टी कमजोर स्थिति में आ गई है।

यूपी चुनाव: पांचवे चरण में हुआ 57.36 फीसदी मतदान

सांसद डिंपल यादव की सभा में मचा हंगामा, कहा भैया को दूंगी आपके नाम

UP में राम मंदिर चाहिए, करबला या कब्रिस्तान : योगी आदित्यनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -