फर्जी डॉक्टर मोहम्मद शमीम, पटना के पारस हॉस्पिटल में दो साल से कर रहा था इलाज, अब फूट गया भांडा
फर्जी डॉक्टर मोहम्मद शमीम, पटना के पारस हॉस्पिटल में दो साल से कर रहा था इलाज, अब फूट गया भांडा
Share:

पटना: बिहार के एक नामचीन निजी अस्पताल में एक फर्जी डॉक्टर लगभग ढाई साल से काम कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, इस अस्पताल का नाम पारस हॉस्पिटल है, जो राजधानी पटना में स्थित है और फर्जी डॉक्टर की पहचान मोहम्मद शमीम फारूकी के रूप में हुई है। केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) ने मोहम्मद शमीम की डिग्री फर्जी होने का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद अस्पताल की भी आँख खुली और प्रबंधन ने शमीम को नौकरी से निकालते हुए पटना के शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद शमीम फारूकी मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के लालबाग इलाके का निवासी है। उसने नेपाल की काठमांडू यूनिवर्सिटी में मेडिकल पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। मगर, फेल होने के कारण उसे डिग्री नहीं मिली। इसके बावजूद उसने फर्जी डिग्री बना ली और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम में भी बैठा था। बता दें कि, यह एग्जाम विदेशों से पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों के लिए भारत में आवश्यक है। लेकिन, शमीम इस परीक्षा में भी फेल हो गया। इसके बाद उसने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद जावेद के डॉक्यूमेंट जुटाए और नकली सार्टिफिकेट बना लिया। इस सार्टिफिकेट पर ही वह पारस अस्पताल में नौकरी करने लगा था।

रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमीम फारूकी पटना के पारस हॉस्पिटल में नौकरी करने से पहले हरियाणा के एक हॉस्पिटल में भी डॉक्टर के रूप में काम कर चुका है। वहाँ से बर्खास्त किए जाने के बाद वह पटना आ गया था। इसके बाद फर्जी डाक्यूमेंट्स के सहारे दिसंबर 2020 में पारस हॉस्पिटल में वह डॉक्टर बन काम करने लगा। दिलचस्प बात यह है कि नकली डॉक्टर होने के बाद भी शमीम पारस हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड संभाल रहा था।

बता दें कि, दिसंबर 2022 में CBI पूरे देश के 74 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा किया था। CBI ने इन सभी फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। मोहम्मद शमीम फारूकी का नाम भी इस सूची में शामिल था। किन्तु, पारस हॉस्पिटल के प्रबंधन को इसकी भनक नहीं लगी थी। 10 मई 2023 को CBI ने अस्पताल को शमीम की सच्चाई के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हॉस्पिटल ने आनन-फानन में उसे नौकरी से निकालते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके साथ ही नौकरी के लिए उसके द्वारा हॉस्पिटल में जमा किए गए डाक्यूमेंट्स भी पुलिस को सौंप दिए हैं। केस दर्ज होने के बाद से मोहम्मद शमीम फारूकी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

निकिता तोमर, श्रद्धा, साक्षी..! राजधानी में 'लव जिहाद' से दम तोड़ती बेटियां, आखिर कब तक जिंदगियों से खेलते रहेंगे दरिंदे ?

कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो पायलट अस्पताल में भर्ती

हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -