कोरोना संकट: हमीदिया अस्पताल में हड़ताल, ये मांग कर रहे हैं कर्मचारी
कोरोना संकट: हमीदिया अस्पताल में हड़ताल, ये मांग कर रहे हैं कर्मचारी
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना सक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक इस महामारी के केस अब इंदौर से आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजधानी में कोरोना से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इन सभी के बीच दिन पर दिन कुछ ऐसा भी हो रहा है जो हैरान कर रहा है। आप सभी को बता दें कि कोरोनाकाल मे मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में हड़ताल कर दी गई है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक फिर हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल, जिसके चलते हमीदिया अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ गई है।

खबरों के मुताबिक राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कहा जा रहा है रात 12 बजे से कर्मचारी हड़ताल पर बैठ ​गए, और इसके चलते हमीदिया अस्पताल में अव्यवस्था दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी हालात नहीं संभाल पा रहे हैं। जी दरअसल अस्पताल के कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को रख रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी के चलते अब वार्ड बॉय, अटेंडर, सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। आपको हम यह भी बता दें कि 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ायी जाने और सुविधाएं दिए जाने समेत संविदा नियुक्ति की मांग है।

जी दरअसल बड़े अधिकारियों के व्यवहार से 200 से ज्यादा कर्मचारियों नाराज है, इन सभी के बीच कर्मचारियों ने अफसरों पर भेदभाव का आरोप भी लगाया है। कई कर्मचारियों का यह कहना है कि तबीयत खराब होने पर कर्मचारियों को नहीं उपचार मिल रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि इससे पहले 2 अप्रैल को गांधी मेडिकल कॉलेज के 2 वरिष्ठ डॉक्टरों के जारी स्थानांतरण आदेश से हमीदिया अस्पताल में सामूहिक त्यागपत्र एवं हड़ताल की स्थितियां निर्मित हो रही थी। तभी चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने हमीदिया अस्पताल में हड़ताल टाली थी।

कोरोना के बढ़ते मामलों से संकट में पड़े सीएम उद्धव, पीएम मोदी से चर्चा कर कही ये बात

3 वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस

नागार्जुन सागर उपचुनाव: आज 22 लाख मतदाताओं ने डाले वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -