एल्विश यादव ने सरेआम फुकरा इंसान को दे डाली धमकी, जानिए क्या है मामला?
एल्विश यादव ने सरेआम फुकरा इंसान को दे डाली धमकी, जानिए क्या है मामला?
Share:

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव ने सरेआम यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान को धमकी दे डाली है। बीते कुछ वक़्त से फुकरा इंसान और एल्विश यादव के प्रशंसक सोशल मीडिया पर भिड़े पड़े हैं। दोनों के प्रशंसक एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं कि वह पैसे देकर नेगेटिव पीआर करवा रहे हैं। अब ये मुद्दा इतना बढ़ चुका है कि एल्विश यादव ने वीडियो साझा करके अभिषेक मल्हन और उनके मैनेजर को जमकर सुना डाला है। इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्रतियोगी बेबिका धुर्वे ने भी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और कड़े शब्दों में बिना फुकरा इंसान का नाम लिए उन्हें फटकार लगा रहे हैं। वह बोलते हैं, 'उसके कितने भी भाई उठकर आ जाए। कई भाइयों को तो हम उठा भी देंगे। मजाक से हटकर कह रहा हूं। जिस एक आदमी की बात कर रहा हूं, उसकी हरकतें बीते कई दिनों से देख रहा हूं। घर से उठाकर ले जाएंगे। इसे धमकी ही ले लियो भाई। हमसे भिड़ने से पहले सोच लिया करो। गुस्सा दिलवा देते हो।' अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच तकरार के कई कारण है। सबसे बड़ी कलह है नेगेटिव पीआर। एल्विश यादव के प्रशंसकों का आरोप है कि फुकरा इंसान के प्रशंसक उनके खिलाफ पैसे देकर नेगेटिव पीआर करवा रहे हैं। जिससे उनका नाम खराब हो। हाल में ही एल्विश यादव को खराब अभिनय से लेकर उनके गाने के कारण ट्रोल किया गया था। ऐसे में उनके प्रशंसकों को लगता है कि ये सब अभिषेक मल्हन के प्रशंसक करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, फुकरा पर 25 लाख रुपये देकर एल्विश यादव की नेगेटिव पीआर करवाने का भी आरोप लगाया।

वही इन आरोपों पर अभिषेक मल्हान की प्रतिक्रिया भी सामने आई। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फर्स्ट रनरअप अभिषेक ने पेपराजी से चर्चा करते हुए इस पूरे विवाद पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं आजतक अपनी पॉजिटिव पीआर नहीं कर पाया तो किसी की नेगेटिव पीआर क्यों करूंगा। रही बात 25 लाख रुपये देकर ये सब रायता फैलाने की तो मैं किसी को 25 रुपये नहीं दूं।' अभिषेक मल्हान का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि एल्विश यादव ये बात किसी और के लिए कह रहे हैं। उन्होंने तो एल्विश यादव को मैसेज भी किया था। सब ठीक है। बता दे कि 'बिग बॉस OTT 2' में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की दोस्ती को लोगों ने खूब पसंद किया गया था। मगर विवाद तब शुरू हुआ था जब फुकरा इंसान ने कहा था कि वह किसी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री को बिग बॉस का विनर नहीं मानते हैं। ये बात सीधे एल्विश को ऐसी लगी थी कि दोनों के बीच दरार आ गई थी।

वही बिग बॉस OTT 2 की प्रतियोगी बेबिका धुर्वे ने इस पूरे विवाद पर लाइव में रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि एल्विश यादव को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने तो नेगेटिव पीआर कैम्पेन के खिलाफ वीडियो भी बनाई है। फुकरा का ही पीआर उसके खिलाफ ये सब कर रहा है। उनके नेगेटिव पीआर लोग मनीषा रानी तथा जिया शंकर को भी नहीं छोड़ते हैं।

दयाबेन के बाद जेठालाल छोड़ने जा रहे है 'तारक मेहता...' शो!

'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बड़े नेताओं का बदनाम कर रही है अर्चना गौतम', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

शहनाज गिल ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बोली- 'अगर यहाँ रहना है तो...'ब्लैक ड्रेस में हिना खान ने गिराई बिजलियाँ, फैंस हो रहे दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -