'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बड़े नेताओं का बदनाम कर रही है अर्चना गौतम', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बड़े नेताओं का बदनाम कर रही है अर्चना गौतम', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
Share:

मशहूर टीवी शो बिग बॉस से ख़बरों में आई अभिनेत्री एवं कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकीं अर्चना गौतम विवादों में आ गई है। अर्चना गौतम ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके पश्चात् से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उन्हें लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेताओं ने अर्चना गौतम के खिलाफ SSP ऑफिस में शिकायती पत्र दाखिल किया है तथा आरोप लगाया है कि अर्चना पार्टी के बड़े नेताओं का नाम लेकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रही हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अर्चना गौतम के लामबंद होकर SSP कार्यालय में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से निष्कासित अर्चना गौतम पार्टी के बड़े नेताओं का नाम लेकर गलत आरोप लगा रही है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी के निजी सचिव को निशाना बनाया जा रहा है। अर्चना का कांग्रेस से अब कुछ लेना देना नहीं है। कांग्रेसियों की मांग पार्टी से निष्कासित व्यक्तियों की शिकायत पर निष्पक्ष तहकीकात की जाए। पार्टी के बड़े नेताओं का नाम लेकर किया जा रहा उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

वही इससे पहले अर्चना गौतम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्चना एवं उनके पिता के साथ बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर का है। दावा किया जा रहा है कि अर्चना गौतम यहां महिला आरक्षण को लेकर प्रियंका गांधी एवं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने पहुंची थी, मगर कांग्रेस ने उन्हें दफ्तर में घुसने नहीं दिया। वीडियो में अर्चना गौतम गुस्से में चिल्लाती हुई नजर आ रही है तो वहीं उनके पिता हाथ जोड़ रहे हैं। बता दे कि अर्चना गौतम ने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ चुकी है, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

शहनाज गिल ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बोली- 'अगर यहाँ रहना है तो...'

ब्लैक ड्रेस में हिना खान ने गिराई बिजलियाँ, फैंस हो रहे दीवाने

मोटरसाइकिल खरीदने से बच रहे हैं लोग, जानिए क्या है मामला

इस टीवी को होस्ट करते नजर आएँगे पंकज त्रिपाठी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -