दयाबेन के बाद जेठालाल छोड़ने जा रहे है 'तारक मेहता...' शो!
दयाबेन के बाद जेठालाल छोड़ने जा रहे है 'तारक मेहता...' शो!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 15 वर्षों से निरंतर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच बहुत ख़बरों में रहते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि इस शो को छोड़कर कई कलाकार जा चुके हैं। एक के बाद एक कलाकारों के जाने से दर्शक बहुत दुखी हुए। जहां लंबे वक़्त से प्रशंसक दयाबेन के आने का इंतजार कर रहे हैं वहीं, अब एक और कलाकार शो से गायब होने वाला है। इसके बिना शो की पूरी रौनक ही चली जाएगी। इस कलाकार का नाम जानकर आपको बड़ा झटका लगने वाला है।  

ये कोई और नहीं बल्कि तारक मेहता के मेन कलाकार जेठालाल हैं। शो में जेठालाल की भूमिका अभिनेता दिलीप जोशी ने निभाया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलीप जोशी ने अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस वीडियो में जेठालाल अपनी धार्मिक यात्राओं का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। दिलीप बोलते हैं कि वह अपने परिवार के साथ तंजानिया की धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इसके साथ वह इस के चलते ये भी बोलते हैं कि वह धार्मिक अवसर के चलते अबू धाबी भी जाएंगे। इस बात से साफ है कि यदि वह इस यात्रा पर जाएंगे तो उन्हें शो से ब्रेक लेना ही पड़ेगा। ऐसे में वह कुछ दिन शो से गायब रहेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों ये शो बहुत विवादों में रहा। इस शो में रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं जेनिफर ने असित मोदी समेत शो के 3 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया है। इस मामले के बाद से ही दोनों निरंतर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर एक के बाद एक आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।

'सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बड़े नेताओं का बदनाम कर रही है अर्चना गौतम', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

शहनाज गिल ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बोली- 'अगर यहाँ रहना है तो...'

ब्लैक ड्रेस में हिना खान ने गिराई बिजलियाँ, फैंस हो रहे दीवाने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -