MP: ट्रेन से कटकर मरने चली थी माँ, बेटी ने बचा ली जान
MP: ट्रेन से कटकर मरने चली थी माँ, बेटी ने बचा ली जान
Share:

भोपाल: खुदकुशी करने के लिए ट्रेन से कटने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला को उसकी आठ साल की बच्ची ने बचा लिया। बताया जा रहा है ट्रेन के झटके से पटरी किनारे गिरी महिला को गंभीर चोट आई है लेकिन उसकी जान बच गई। इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है अब महिला खतरे से बाहर है। इस पूरे मामले के बारे में बागसेवनिया थाने के एएसआइ सूर्यनाथ यादव ने बताया कि, गौतम नगर में रहने वाली 30 साल की महिला के पति की मौत हो चुकी है। अब उसके दो बच्चे हैं। बीते रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे महिला रेल पटरी पर पहुंच गई थी और इसी बीच मां के पीछे-पीछे आठ साल की बेटी निकल गई। जैसे ही मां सामने से आ रही ट्रेन के सामने जाने लगी वैसे ही बेटी ने उसका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया।

ऐसा होने से ट्रेन का धक्का महिला को लग गया और वह बेहोश होकर पटरी किनारे गिर पड़ी। इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना फोन पर थाने में दे दी। इस मामले के बारे में सूचना मिलते ही महिला को जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। अब लड़की की बहादुरी की सभी तारीफे करते नजर आ रहे हैं। लोग बच्ची को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

ISIS की भर्ती का अड्डा बन गया है केरल, DGP बोले- कट्टरपंथ राज्य की बड़ी समस्या

MP: लिव इन में रहने के बाद शादीशुदा BSF जवान ने दिया महिला को धोखा, लगा दुष्कर्म का आरोप

भारत सरकार के साथ तकरार के बीच Twitter के 'शिकायत अधिकारी' ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -