MP: लिव इन में रहने के बाद शादीशुदा BSF जवान ने दिया महिला को धोखा, लगा दुष्कर्म का आरोप
MP: लिव इन में रहने के बाद शादीशुदा BSF जवान ने दिया महिला को धोखा, लगा दुष्कर्म का आरोप
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक महिला के साथ बीएसएफ जवान द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म और धोखादड़ी किया गया है। बताया जा रहा है शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में रहने वाली एक विवाहिता महिला ने जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत 1 साल पहले पीड़ित महिला इस जवान के संपर्क में आई थी और उसके बाद अब महिला ने उसी पर आरोप लगाया है। महिला का कहना है बीएसएफ जवान शादीशुदा है।

बताया जा रहा है पीड़ित महिला ने बीएसएफ जवान के कहने पर अपने पति को छोड़ दिया था और उसके ओरोपी जवान अरुण तोमर ने उसे आश्वस्त किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बताया जा रहा है कि यह जवान पहले ग्वालियर से कहीं बाहर पोस्ट था लेकिन बाद में वह महिला के सिंधिया नगर स्थित घर में आकर रहने लगा। दोनों काफी समय तक लिव इन में रहते थे लेकिन जब भी महिला शादी का बोलती अरुण टाल देता।

इस पूरे मामले में ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वासल ने बताया कि, ''महिला पिछले साल मार्च से फौजी अरुण तोमर से संपर्क में थी। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए फौजी पर दबाव बनाया तो वह साफ तौर पर मुकर गया। उसने ना तो अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया और ना ही पीड़िता से शादी की।'' यह सब होने के बाद महिला ने ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने में जाकर फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। अब इस मामले में महिला का मेडिकल कराया गया है और फौजी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

भारत सरकार के साथ तकरार के बीच Twitter के 'शिकायत अधिकारी' ने दिया इस्तीफा

परमाणु गतिविधियों को आईएईए के साथ नहीं किया जाएगा साझा: ईरान

10 साल लिव इन में रहने के बाद लड़के ने कर दी लड़की की हत्या, जानिए पूरा माजरा?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -