बीकानेर में भूकंप के झटके, घर छोड़कर बाहर भागे लोग
बीकानेर में भूकंप के झटके, घर छोड़कर बाहर भागे लोग
Share:

बीकानेर: शनिवार सुबह बीकानेर में उस वक़्त दहशत का माहौल हो गया जब वहां भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक धरती के कांपते ही लोगों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर फिलहाल सामने नहीं आई है। शनिवार सुबह 10.26 बजे बीकानेर में आए भूकंप का केंद्र 30 डिग्री उत्तर व 69.5 डिग्री पूर्व में स्थित बताया गया और भूकंप की गहराई भूमि में 35 किलोमीटर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली स्थित भूकंप मापी केंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।  रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक, अरावली पर्वतमाला में जमीन की प्लेटों में हो रही हलचलों की वजह से भूकंप आना प्रमुख कारण बताया गया है। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने पर भूकंप के आफ्टर शॉक भी आने की आशंका बनी रहती है। 

शनिवार सुबह आए भूकंप से फिलहाल बीकानेर में जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों के मन में दहशत पैदा हो गई है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे। हालाँकि, जिले में फिलहाल स्थिति सामान्य है। 

अनिल अंबानी पर फिर गहराया संकट, 1200 करोड़ की वसूली के लिए NCLT पहुंचा SBI

अधीर रंजन ने पीएम मोदी पर साधा​ निशाना, कोरोना संक्रमण फैलने की बताई वजह

राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस पर 'नारायण सेवा संस्थान' के 5 दिव्यांगों ने किया अनोखा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -