मायके से नहीं आ रही थी पत्नी तो 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया पति, फिर जो हुआ...
मायके से नहीं आ रही थी पत्नी तो 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया पति, फिर जो हुआ...
Share:

जालना: पति-पत्नी के बीच बहस और लड़ाई अक्सर होती रहती हैं तथा यह अब लोगों के लिए सामान्य बात हो गई है, किन्तु इस बहस इतनी बढ़ जाए कि जीने-मरने का बात आ जाए तो सोचने वाली बात होगी। कपल्स अपनी दिक्कतों को बातचीत करके हल निकालना चाहते हैं, किन्तु कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लड़ाई को सुलझाने के लिए अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं। अपनी बीवी को मनाने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले लोगों की सोच भी बहुत ही अलग होती है। पत्नी को मनाने के लिए ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, एक व्यक्ति ने अपने पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया।

महाराष्ट्र के जालना जिले में शराब के नशे में एक व्यक्ति 100 फीट लंबे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसके पीछे क्या कारण रहा होगा? दरअसल, व्यक्ति की पत्नी किसी बात पर गुस्सा होकर अपने मायके चली गई तथा उसने वापस आने से मना कर दिया। कई बार मनाने के बावजूद जब व्यक्ति की पत्नी अपने मायके से वापस नहीं आई तो उसने 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का निर्णय लिया तथा जिद किया कि जब तक उसकी पत्नी ससुराल आने के लिए तैयार नहीं हो जाती, वह टॉवर से नहीं उतरेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणपत बकल नाम का शख्स ग्रामीणों, दमकल विभाग एवं पुलिस कर्मियों के आश्वासन के बाद नीचे आया कि वे घरेलू विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। मामला बुधवार को बदनापुर तहसील के दाभड़ी गांव का है। पुलिस अफसर ने कहा, 'वह शराब के नशे में था। वह 4 घंटे बाद टावर से नीचे आया। उसे गिरफ्त में लिया गया तथा बाद में छोड़ दिया गया।' घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। बताते चले कि वह व्यक्ति टॉवर पर चार घंटे तक बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस सीन ने उन्हें 1970 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में धर्मेंद्र के किरदार के नशे में धुत अभिनय की याद दिला दी। 

लमारी के पास हुआ खतरनाक भूस्खलन, मजदूर की हुई दर्दनाक मौत

MP से राजस्थान तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

राज्यसभा में पेश हो सकता है भारतीय अंटार्कटिक विधेयक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -