MP से राजस्थान तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
MP से राजस्थान तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: भारत के कई भाग इन दिनों भारी बरसात का सामना कर रहे हैं। केरल, गुजरात एवं महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में बारिश के कारण नदी, नाले सब उफान पर हैं। हालांकि, उत्तर भारत में मॉनसून अभी तक इतना मजबूत नहीं रहा तथा उम्मीद से कम वर्षा हुई है। इसके कारण धान की बुवाई में देरी हुई है। इन सब के बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के प्रदेशों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अनुमान है। इसके अतिरिक्त कुछ जगहों पर गरज के साथ भारी वर्षा की भी आशंका है। वहीं, राजस्थान में 27 जुलाई, उत्तर प्रदेश एवं बिहार में 28 से 30 जुलाई, उत्तरी पंजाब और नॉर्थ हरियाणा-चंडीगढ़ में 27 से 30 जुलाई के बीच भारी वर्षा हो सकती है।

 

Koo App
जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सम्मिलित चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये प्रति परिवार सहायता राशि दी जाएगी। इस हादसे में घायल हुए एक बालक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20,000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी। 1/2
 
- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 26 July 2022

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज, 27 जुलाई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ क्षेत्रों में आज (सोमवार) भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने खबर दी कि 27 से 30 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणांचल, असम, मेघालया, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है।

 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। वही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ भागों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय क्षेत्रों, कर्नाटक एवं केरल में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है।

 

Koo App
भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति में सबसे जरूरी है सावधानी! हमें हर जरूरी सूचना के मुताबिक स्वयं को और दूसरों को भी अलर्ट रखना होगा! इसलिए वस्तुस्थिति पर नज़र बनाए रखें। जलमग्न और खतरेवाले स्थानों में न जाएं। बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखें। मैं जोधपुर मेयर, जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। राहत के उपाय युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। #Rajasthan - Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 26 July 2022

'अल्लाह का पैगाम है, तेरा सर कलम करेंगे..', सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा इस्लामी कट्टरपंथ

कब, कहाँ और कैसे होगा राष्ट्रमंडल खेलों आयोजन, यहाँ मिलेगी पूरी जानकारी

स्क्वाश बर्मिंघम में एकल का मिथक तोड़ेगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -