शपथ ग्रहण में खास होगा द्रौपदी मुर्मू का लुक! जानिए क्या है योजना?
शपथ ग्रहण में खास होगा द्रौपदी मुर्मू का लुक! जानिए क्या है योजना?
Share:

नई दिल्ली: भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार मतलब 25 जुलाई को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। वो भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। राजधानी दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के चलते वो पारंपरिक संथाली साड़ी में दिखाई दे सकती हैं। मूर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक विशेष साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं।

मिल रही खबर के अनुसार, सुकरी अपने पति तारिणीसेन टुडू के साथ संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समिल्लित होने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गयीं। सुकरी ने कहा, ‘मैं दीदी के लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हूं तथा आशा करती हूं कि वो शपथ ग्रहण कार्यक्रम के चलते इसे पहनेंगी। मुझे अभी पता नहीं है कि वो असल में इस मौके पर क्या पहनेंगी। राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक का फैसला लेगा।’

संथाली साड़ियों के एक छोर में कुछ धारियों का काम होता है तथा संथाली समुदाय की महिलाएं इसे विशेष अवसरों पर पहनती हैं। संथाली साड़ियों में लम्बाकार में एक समान धारियां होती हैं तथा दोनों छोरों पर एक जैसी डिजाइन होती है। सुकरी अपने पति और परिवार के साथ मयूरभंज जिले में रायरंगपुर के पास उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई ‘अरिसा पिठा’ भी लेकर जा रही हैं। इस बीच, मुर्मू की बेटी एवं बैंक अफसर इतिश्री अनके पति गणेश के साथ हेम्बराम नई दिल्ली पहुंच गई हैं तथा वे दोनों निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के सिर्फ 4 सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।’ उन्होंने कहा कि देश की 15वीं राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ‘आदिवासी’ संस्कृति एवं परंपरा की झलक देखने को मिल सकती है। बीजेडी के अध्यक्ष एवं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक राष्ट्रीय राजधानी के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को रवाना हो गए। वो मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। सूत्रों ने बताया कि मयूरभंज जिले से बीजेपी के 6 विधायकों के अतिरिक्त, ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्मकुमारी की रायरंगपुर शाखा के तीन सदस्य ब्रह्मकुमारी सुप्रिया, ब्रह्मकुमारी बसंती एवं ब्रह्मकुमार गोविंद भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं तथा उन्होंने मुर्मू से भेंट की।

गाय-भैंस को खिलाएं बस ये चीज, देने लगेंगी ज्यादा दूध

दिल्लीवासियों के बड़ी खुशखबरी! CM केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

बड़ा खतरा! 75 देशों में पहुंचा मंकीपॉक्स, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -