डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बाज़ार में हलचल, क्रूड आयल के दाम गिरे
डोनाल्ड ट्रम्प के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बाज़ार में हलचल, क्रूड आयल के दाम गिरे
Share:

वाशिगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को कोरोना वायरस संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा क्रूड आयल के दाम भी फिसल गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हिक्स इस हफ्ते कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुके हैं। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग शुक्रवार को बंद थे।

वहीं जापान का निक्की शुरुआती लाभ से गिरते हुए 0.8 फीसद के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ  गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी/एएसएक्स 200 एक फीसद की गिरावट के साथ 5,815.90 अंक पर आ गया। सिगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद दोनों ने अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है। व्हाइट हाउस द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई थी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा लगाए गए H-1B वीजा प्रतिबंध पर लगी रोक

न्यूजीलैंड के नागरिक अब कर सकते है ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

बापू की 151वीं जयंती पर अमेरिका ने दी श्रद्धांजलि

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -