दिव्यांका ने ठुकराया बड़े अच्छे लगते हैं 2 का ऑफर, बताई ये खास वजह
दिव्यांका ने ठुकराया बड़े अच्छे लगते हैं 2 का ऑफर, बताई ये खास वजह
Share:

दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती है। वह इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहीं हैं। इस शो में वह अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से सोशल मीडिया पर सभी की फेवरेट बनी हुई हैं। ऐसे में लगातार दिव्यांका को लेकर खबरें थीं कि उन्हें पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है। हालाँकि अब एक्ट्रेस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वे ये शो नहीं कर रही हैं। जी दरअसल कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ लाइव आईं। वहीँ इस दौरान उन्होंने अपने कई फैंस के साथ बातचीत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इसी बातचीत के बीच उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने खुलासा किया कि वे बड़े अच्छे लगते हैं 2 नहीं कर रही हैं। अदाकारा ने एक फैन को जवाब देते हुए कहा- 'हां, मुझे बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर हुआ था। मैंने शो के लिए लुक टेस्ट भी दिया था। पर मैंने शो के लिए हां नहीं कहा क्योंकि मैं अपने कैरेक्टर के साथ रिलेट नहीं कर पाई।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट लेती हूं मैं उस किरदार के प्रति खुद को समर्पित कर देती हूं। ये मेरे लिए ऐसा है जैसे मैंने अपने रोल से शादी कर ली है। अगर मैं उस रोल से खुद को रिलेट नहीं कर पाई तो मैं वो किरदार कभी नहीं करूंगी। मैं उस कैरेक्टर को फील नहीं कर पाई, इसलिए मैंने बड़े अच्छे लगते हैं 2 को करने से मना कर दिया।'

वहीँ लाइव चैट में जब दिव्यांका से पूछा गया कि क्या वे फिर से अपने को-स्टार करण पटेल संग स्क्रीन शेयर करेंगी? इसके जवाब में दिव्यांका ने कहा- 'हां क्यों नहीं। मैं करण के साथ काम करना पसंद करूंगी। वो टैलेंटेड एक्टर हैं और हमारी केमिस्ट्री भी अच्छी दिखती है। जब हम साथ में काम करते हैं हमारी केमिस्ट्री ऑर्गेनिक होती है। करण के साथ काम करना मैं जरूर पसंद करूंगी।' इस तरह से दिव्यांका ने यह साफ़ कर दिया है कि वह बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में नहीं नजर आएंगी।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में महिला बैंक अधिकारी की रहस्यमय तरीके से हुई मौत

दिल्ली HC ने स्थगित की वाट्सऐप और फेसबुक की याचिका पर सुनवाई, जानिए पूरा मामला

मस्जिद में छिपे दानिश सिद्द्की को तालिबानियों ने घसीट के निकाला, फिर गोलियों से कर दिया छलनी- रिपोर्ट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -