दिव्यांग जोड़ों के विवाह के संगीत कार्यक्रम में  केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए
दिव्यांग जोड़ों के विवाह के संगीत कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए
Share:

उज्जैन। दिव्यांग जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में 6 मार्च की रात को संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोविकास विशेष प्रतिभा संगीत अकादमी सहित अन्य प्रस्तुतकर्ताओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। संगीत समारोह में केन्द्रीय में सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत शामिल हुए तथा उन्होंने कहा कि 101 दिव्यांग जोड़ों के विवाह कार्यक्रम से उज्जैन का मान देश-विदेश में बढ़ेगा ।  

उन्होंने ने इस अभिनव आयोजन के लिए कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे की प्रशंसा की।  केन्द्रीय मंत्री ने इस विवाह आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले आनंदक, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।  संगीत कार्यक्रम में मंत्री श्री गेहलोत, कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे एवं सभी आनंदक बंधेज के साफे बांधकर शामिल हुए।  इस अवसर पर सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिवाकर नातू, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री प्रकाश चित्तौड़ा, श्री पंकज मारू, श्री सुधीर गोयल, श्री सुरेन्द्र सिंह  अरोरा सहित बड़ी संख्या में आनंदक मौजूद थे। 

रेखा ने गुस्से में कहा, संजय और में मियां-बीवी...क्या बकवास है यह!!

बीजेपी विधायक की शादी रही विवादों में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -