जो संघर्ष में साथ होगा सत्ता आने पर उसे मिलेगा सम्मान
जो संघर्ष में साथ होगा सत्ता आने पर उसे मिलेगा सम्मान
Share:

लखनऊ :समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य किए थे उस आधार पर उसने चुनाव लड़ा था। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को बरगला दिया और समाजवादी पार्टी को कम वोट मिले। मगर इससे हताश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल डिंपल यादव ने पार्टी मुख्यालय पर सपा महिला सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के संघर्ष में जो भी साथ होगा दुबारा सत्ता में आने पर उसे उसी तरह से सम्मान दिया जाएगा।

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी महिलाओं को महत्व दे रही है। पार्टी को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन और कन्या विद्याधन को प्रारंभ करने में समाजवादी पार्टी ने महत्वपूर्ण पहल की और इससे बड़े पैमाने पर लोग लाभान्वित हुए। इस कार्य के लिए समाजवादी पार्टी की सराहना की गई।

इतना ही नहीं लैपटाॅप योजना का भी लाभ लड़कियों को दिया गया। उक्त बैठक में महिला सभा की प्रदेश कार्रकारिणी, जिला, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव आदि ने भाग लिया।

अमर सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी में मेरी हालत वैश्या जैसी थी

आजम खान ने लौटाई शंकराचार्य की गाय, बदनाम करने के लिए करवा सकता है हत्या

SP महिला विंग अध्यक्ष डाॅ. श्वेता सिंह ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -