महाराष्ट्र में थिएटर खुलते ही दिखाई जाएगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
महाराष्ट्र में थिएटर खुलते ही दिखाई जाएगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
Share:

मुंबई : कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन को देखते हुए पूरे देश में सिनेमाहॉल बंद किये गए थे। ऐसे में अब कई जगहों पर सिनेमाहॉल खुलने लगे हैं। वहीं कोरोना नियमों को देखते हुए सिनेमाहॉल खोले जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में भी थिएटर फिर से खोल दिए गए हैं। वहीं थिएटर खुलते ही फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज भी आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोस्ट पॉपुलर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक बार फिर से सिनेमा हॉल में दिखाई जाने वाली है। जी हाँ, इस बारे में जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है।

एक ट्वीट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'दिलवाले दु्ल्हनिया ले जाएंगे सिनेमा में वापस आ गई है। महाराष्ट्र में थिएटर दोबारा खुल गए हैं। आदित्य चोपड़ा की आईकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म मराठा मंदिर में आज (6 नवंबर) से फिर से दिखाई जाएगी। सबसे ज्यादा सिनेमाहॉल में दिखाई जाने वाली और मोस्ट सक्सेसफुल हिंदी फिल्म।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को बीते दिनों ही 25 साल पूरे हो गए हैं।

जी दरअसल यह फिल्म बीते दिनों से ट्रेंड में है और शायद यही कारण है कि इसे दोबारा दिखाया जाने वाला है। वैसे मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख-काजोल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 18 देशों में फिर रिलीज करने की तैयारी है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में अमेरिका, यूके, यूएई, साउदी अरब, कतर, मॉरिशियस, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फिजी, जर्मनी, नॉरवे, स्वेडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड, इस्टोनिया और फिनलैंड शामिल हैं।

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर SC हुआ सख्त, कहा- 'एक्शन ले सरकार'

अमेरिका चुनाव में टूटा 120 वर्षों का रिकॉर्ड, इस बार दर्ज हुआ 66.9 फीसदी मतदान

ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर बिडेन के समापन पर किया विस्फोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -