कंगना को नहीं जानते दिग्विजय सिंह, कहा- 'PM मोदी का अहंकार जमीन पर आ जाएगा'
कंगना को नहीं जानते दिग्विजय सिंह, कहा- 'PM मोदी का अहंकार जमीन पर आ जाएगा'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। अब बीते शनिवार को भी उन्होंने एक बयान दिया है। जी दरअसल बेटे शनिवार को राज्य में कांग्रेस बंद अभियान चल रहा था। इस अभियान के दौरान दिग्विजय से कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे और कंगना रनौत के विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कंगना के बारे में कहा कि, 'वो कंगना रनौत को नहीं जानते हैं।' इसके अलावा टूलकिट में छेड़छाड की आरोपी दिशा रवि को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, 'भाजपा ने दिशा को आरोपी बनाया है, उसका कुसूर क्या है? सिर्फ इतना कि उसने किसानों पर पोस्ट डाली। इसी बात पर बीजेपी ने उस पर केस लगा दिया गया, ये क्या देशद्रोह है?' इसके अलावा उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा, 'BJP के ध्रुव सक्सेना और पूरी टीम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रही थी, उन पर देशद्रोह का केस क्यों नहीं लगा? कहां गई BJP की देशभक्ति? जिस दिन इस देश में बैलेट पेपर से चुनाव होने लगेगा। उस दिन पीएम मोदी का अहंकार जमीन पर आ जाएगा।'

आगे अपने बयान में दिग्विजय सिंह ने मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा, 'क्या होशंगाबाद का नाम बदलने से महंगाई और बेरोजगारी चली जाएगी? पूरे देश मे महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कारण से आम आदमी के बजट पर असर पड़ा है, लेकिन मोदी जी ने इस विपरीत समय को भी अवसर में बदल दिया और जनता पर बोझ डाल दिया। पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने सब चीजे महंगी हो गई हैं। देश मे सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में बिकता है। शिवराज की सरकार गरीब की जेब काट रही है।' इस तरह एक बार फिर से उन्होंने BJP को अपने निशाने पर ले लिया।

केरल, महाराष्ट्र समेत भारत के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, क्या फिर जारी होंगे कड़े दिशा-निर्देश

भारत के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना, जानिए क्या है बीते 24 घंटों का हाल

शबनम की फांसी की सजा टाल दी जाए: संत परमहंस दास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -