नववर्ष पर भगवान के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे तीर्थ नगरी, मथुरा में उमड़ी भक्तों की भीड़
नववर्ष पर भगवान के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे तीर्थ नगरी, मथुरा में उमड़ी भक्तों की भीड़
Share:

लखनऊ: मथुरा के वृंदावन में आज वर्ष 2022 के आखिरी दिन शनिवार और नए साल 2023 के पहले दिन रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर samet वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में बड़ी तादाद में भक्त पहुंच चुके हैं। इसके चलते ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुगंधित इत्र का छिड़काव किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचाल आदि राज्यों के साथ ही विदेशों से भी भक्त वृंदावन आए हैं। होटल एसोसिएशन के मुताबिक, मौजूद स्थिति में वृंदावन के आश्रम, गेस्टहाउस और धर्म शालाओं में ठहरने के लिए रूम तक उपलब्ध नहीं हैं। 

नव वर्ष के दिन भगवान का दर्शन करने के लिए देश विदेश से हजारों भक्त वृंदावन स्थित इस्कान मंदिर में पहुँच रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन तंत्र तैयारियों में लग गया है। मंदिर को सजाने के लिए विदेशी फूल मंगाए गए हैं। इस्कान वृंदावन के मीडिया प्रभारी रविलोचन दास ने जानकारी दी है कि नववर्ष पर मंदिर का एक नया ही रूप भक्तों को देखने को मिलेगा। ठाकुरजी भव्य पोशाक पहनेंगे। मंदिर में भजन-संकीर्तन के कार्यक्रम शुरू हो चुके है। 

यदि गत वर्षों में देखें तो पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में 2021 में ब्रज में 18 लाख भक्त आए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 25 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है। कोरोना के पीक वर्ष 2020 में भी ब्रज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद 91 लाख 26 हजार 481 रही थी। इनमें 23 हजार 481 विदेशी श्रद्धालु थे। 

अलीगढ़: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, 15 लोगों पर केस दर्ज

महबूबा मुफ़्ती ने फिर अलापा कश्मीर राग, अब CJI को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर लगाया ये आरोप

2022 में भारतीय सेना ने 172 आतंकियों को पहुँचाया जहन्नुम, अगले साल भी जारी रहेगा एक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -