दुल्हन बनी यह मशहूर अदाकारा, फैंस पूछ रहे- 'शादी कर ली क्या?'
दुल्हन बनी यह मशहूर अदाकारा, फैंस पूछ रहे- 'शादी कर ली क्या?'
Share:

टीवी के फेमस शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आजकल अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। आए दिन वह अपने नए-नए लुक्स को दिखाती हैं जो दमदार होते हैं। अब एक बार फिर से अदाकारा सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में वह नाक में नथ और लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

अब उनका ये वीडियो देख फैन्स असमंजस में आ गए हैं कि, आखिर देवोलीना भट्टाचार्जी को हुआ क्या है वह शादी तो नहीं करने जा रहीं हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाक में बड़ी सी नथ, हाथों में कंगन और लाल कलर का सुंदर सा लहंगा पहना हुआ है। वह आइने के सामने सजती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'Ae Re Sakhi' सॉन्ग सुनाई दे रहा है। वैसे इस वीडियो में देवोलिना दुल्हन बनी दिख रहीं हैं।

अब देवोलीना के फैन्स भी उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि, आखिर वो दुल्हन की तरह क्यों सजी हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है कि, ''शादी कर ली क्या?'' वैसे आप सभी ने देवोलीना को बिग बॉस 13 में भी देखा होगा। इस शो के बाद अदाकारा को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी और उनके फैंस भी काफी संख्या में बढ़ गए थे। फिलहाल उनके इस वीडियो ने सभी को हैरान किया हुआ है।

रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने स्टाफ को दिखाई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', ये है वजह

भारत पर एक बार फिर बढ़ सकता है कोरोना का प्रकोप, फिर सामने आए 44 हजार से अधिक केस

मीराबाई चानू को फर्श पर खाना खाते देख इस अभिनेता को नहीं हो रहा यकीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -